प्रतीकात्मक फोटो.
नई दिल्ली:
दिल्ली (Delhi) के जाफराबाद (Jafrabad) थाने में आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक अब्दुल रहमान (Abdul Rahman) के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज की गई है. रहमान के खिलाफ कल रात में मामला दर्ज किया गया है. जाफराबाद इलाके में एक महिला ने विधायक रहमान पर छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप लगाया है.
महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है. पुलिस के मुताबिक विधायक कल जाफराबाद इलाके में नगर निगम उप चुनाव के दौरान मौजूद थे. इसी दौरान उनकी महिला के साथ कोई बहस हुई थी.
फिलहाल महिला के आरोपों के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Molestation, MLA Abdul Rahman, Aam Aadmi Party