Delhi Coronavirus: दिल्ली में कोरोना रिकवरी रेट 89.33% हो गया है. अब दिल्ली में केवल 7.75% एक्टिव मरीज बचे हैं और 2.91% मरीज़ों की मौत हो चुकी है. दिल्ली में शनिवार की शाम को समाप्त 24 घंटे में 1118 नए मामले सामने आए. अब तक कुल 1,36,716 मामले सामने आए हैं. पिछले 24 घंटों में 1201 मरीज़ ठीक हुए. अब तक कुल 1,22,131 मरीज़ ठीक हो चुके हैं.
दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 26 मरीजों की मौत हुई और मौतों का कुल आंकड़ा 3989 हो गया है. पिछले 24 घंटे में 1201 लोग ठीक हुए हैं. अब तक कुल 122131 लोग ठीक हुए हैं. दिल्ली में कोरोना के एक्टिव केस 10,596 हैं. होम आइसोलेशन में 5660 मरीज हैं. पिछले 24 घंटे में 5140 RTPCR टेस्ट हुए हैं. पिछले 24 घंटे में एंटीजन टेस्ट 13014 हुए. पिछले 24 घंटे में दिल्ली में टेस्ट 18,154 हुए. दिल्ली में अब तक कुल 10,50,939 टेस्ट हुए हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
दिल्ली के राजस्व मंत्री कैलाश गहलोत ने बताया कि दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए बनाए गए कन्टेनमेंट जोनों की संख्या 715 से घटकर 496 हो गई है. पहले कन्टेनमेंट जोनों में 3,48,099 लोग थे, अब कन्टेनमेंट जोनों में रहने वाले लोगों की आबादी 1,06,211 है.
कैलाश गहलोत के मुताबिक '29 जुलाई को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस बात पर चिंता जाहिर की थी कि कंटेनमेंट जोन बहुत बड़े हैं जिसकी वजह से एक बड़ी आबादी के आने जाने पर पाबंदियां लगती हैं. बीते दो दिनों में राजस्व विभाग ने स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर दिल्ली में कंटेनमेंट जोनों की समीक्षा की. इसके बाद नतीजा यह है कि 715 कन्टेनमेंट जोनों में जहां 3,48,099 लोग पाबंदियों में जीवन जी रहे थे, वहीं अब 496 कन्टेनमेंट जोनों में 1,06,211 लोग ही पाबंदियों में रह रहे हैं.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं