विज्ञापन
This Article is From Sep 28, 2023

मुंबई में मराठी महिला को सोसाइटी में मकान किराये पर देने से इनकार करने पर बाप-बेटे पर केस दर्ज

मुंबई के मुलुंड उपनगर में एक हाउसिंग सोसाइटी में हुई घटना, महिला ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया

मुंबई में मराठी महिला को सोसाइटी में मकान किराये पर देने से इनकार करने पर बाप-बेटे पर केस दर्ज
मुंबई पुलिस ने आरोपी बाप-बेटे के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है.
मुंबई:

मराठी महिला को सोसाइटी में मकान देने से इनकार करने पर मुंबई पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है. मुलुंड इलाके में रहने वाले बाप-बेटे प्रवीण तन्ना और निलेश तन्ना के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. आरोप है कि दोनों ने एक महिला तृप्ति देवरूखकर को मकान किराए पर देने से इसलिए मना कर दिया क्योंकि वे मराठी हैं.

पीड़ित महिला की मानें तो वह अपने आफिस के लिए जगह देखने के लिए मुलुंड इलाके की शिवसदन सोसाइटी में गई थी. आफिस के मालिक ने जगह दिखाई, लेकिन सोसाइटी बिल्डिंग का सेक्रेटरी आकर महिला का नाम, पता पूछने लगा. सेक्रेटरी को जब पता चला कि महिला मराठी है तो उन्होंने कहा कि वे किसी मराठी को जगह नहीं देते हैं.

यह बात सुनकर पीड़ित महिला ने नाराजगी जताई, दोनों का वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया. इसके बाद महिला ने मुलुंड पुलिस थाने में जाकर एफआईआर दर्ज कराई.  मुलुंड पुलिस ने शिकायत के आधार पर बाप-बेटे, प्रवीणचंद्र और नीलेश के खिलाफ IPC की धारा 341,323, 504, 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है. 

हालांकि पीड़ित महिला ने यह भी बताया कि जो आफिस के मालिक हैं वे भी गुजराती समुदाय के ही हैं, उन्हें हमें आफिस देने में कोई परेशानी नहीं हो रही थी, लेकिन इन लोगों ने मराठी होने के चलते मुझे जगह देने से मना किया. 

इस बीच बाप-बेटे ने अपने व्यवहार के लिए माफी मांग ली है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Marathi Woman, Refusing To Rent House, Mumbai
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com