उल्लास का फाइल फोटो।
बेंगलुरु:
बेंगलुरु में बदहाल सड़कों के कारण दुर्घटनाओं में मौतों का सिलसिला जारी है। सड़कों को सुधारने के लिए सरकारी कोशिशें नाकाफी साबित हो रही हैं। शनिवार को शहर की बदहाल सड़क ने एक और युवक की जान ले ली।
मैसूर से आए युवक की जान ले ली सड़क ने
बेंगलुरु से मैसूर अपने घर लौट रहा 19 साल का उल्लास अपनी स्कूटर से जैसे ही सिटी मार्केट के पास बने मैसूरु फ्लाईओवर से नीचे की तरफ उतरा, उसे सामने सड़क पर बड़ा स गड्ढा दिखा। उसने गड्ढे से बचने की कोशिश की तो गिर पड़ा। उसका हेलमेट उसके सर से अलग हो गया। उसे काफी चोटें आईं। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। वह मैसूर से अपने एक दोस्त से मिलने के लिए बेंगलुरु अपनी मां को बताए बगैर स्कूटर लेकर आया था।
जब उक्त दुर्घटना हुई लगभग उसी वक्त बेंगलुरु के सुलतान पाल्या में सड़क के बीच बने गड्ढे से बचने की कोशिश में 42 साल के केएन बलराज गिर पड़े। उन्हें चोटें लगी हैं। डॉक्टरों के मुताबिक उन्हें पूरी तरह ठीक होने में तीन-चार महीने लगेंगे।
खस्ताहाल सड़कों पर हादसों का सिलसिला अनवरत
ऐसा नहीं है कि बेंगलुरु में ऐसा पहली बार हुआ है। हाल ही में शादी से लौट रहे एक दंपत्ति गड्ढे से बचने के चक्कर में बाइक से गिर पड़े थे। दुर्घटना में महिला की मौत हो गई थी। इस पर पुलिस ने उल्टे लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला महिला के पति पर दर्ज कर दिया था। जब हंगामा मचा तो फिर मामले को रफा दफा किया गया। तब राज्य के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने दावा किया था कि अक्तूबर में सारे गड्ढे भर दिए जाएंगे, लेकिन यह दावा सिर्फ बयान तक ही सीमित रह गया।
मंत्री ने किया जल्द गड्ढे पाटने का दावा
अब बेंगलुरु शहर का जिम्मा नए मंत्री केजी जॉर्ज को दिया गया है। उनका कहना है कि पॉट होल्स को भरने की कवायद शुरू हो चुकी है। जल्द ही शहर के गड्ढे भर दिए जाएंगे। बेंगलुरु शहर में गड्ढों को पाटने पर पिछले वित्तीय वर्ष में सरकार ने लगभग 25 करोड़ रुपये खर्च किए थे।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
बेंगलुरु, बदहाल सड़कें, दुर्घटना में युवक की मौत, मैसूर, स्कूटर गड्ढे में गिरी, केजी जॉर्ज, Bengluru, Ill Roads, Bengluru City, Accident, Young Man Died, Scooter Accident, KG Jeorge