विज्ञापन
This Article is From Feb 23, 2026

पंजाब से बिहार जा रही डबल डेकर बस लखनऊ में पलटी, हादसे में 5 लोगों की मौत, 16 घायल

पंजाब से बिहार जा रही एक डबल डेकर बस लखनऊ में पूर्वाचल एक्सप्रेस वे पर पलट गई है. इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई. जबकि 16 लोग घायल बताए जा रहे हैं.

पंजाब से बिहार जा रही डबल डेकर बस लखनऊ में पलटी, हादसे में 5 लोगों की मौत, 16 घायल
लखनऊ में बड़ा बस हादसा.
  • लखनऊ में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक डबल डेकर बस पलटने से पांच लोगों की मौत और सोलह घायल हुए हैं.
  • हादसे की वजह ड्राइवर को झपकी आना बताया गया है और बस पंजाब के लुधियाना से बिहार के दरभंगा जा रही थी.
  • बस में लगभग 40 यात्री सवार थे. कई यात्री बस में फंस गए. घायलों को इलाज के लिए हॉस्पिटल भेजा गया है.
लखनऊ:

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बड़े बस हादसे की खबर सामने आई है. यहां एक डबल डेकर बस पलट गई, जिससे 5 लोगों की मौत हो गई. जबकि 16 लोग घायल बताए जा रहे हैं. मिली जानकारी के अनुसार यह बस पंजाब से बिहार जा रही थी. लखनऊ के गोसाईगंज थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर यह हादसा हुआ. शुरुआती जानकारी में ड्राइवर को झपकी आना इस हादसे की वजह बताई जा रही है. हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और मेडिकल टीम राहत-बचाव कार्य में जुट गई है. 
 


बताया गया कि बस पंजाब के लुधियाना से बिहार के दरभंगा जा रही थी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने बचाव कार्य शुरू किया है. मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है. कई यात्रियों के बस में फंसे होने की सूचना है. क्रेन की मदद से बस को उठाकर साइड किया गया है. इस हादसे में मौत के आंकड़े बढ़ने की आशंका जताई जा रही है.


हादसे के समय बस में 40 लोग सवार थे. मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने किसी से तरह से बस में फंसे लोगों को निकाला. पुलिस के मुताबिक कई लोगों को भर्ती करवाया गया है. उनकी हालत नाजुक बनी हुई है.

आरटीओ प्रशासन ने कहा- एग्जिट गेट बंद कर लगा दी गई थी सीट

प्रभात पांडे आरटीओ प्रशासन ने बताया कि हम अभी बस की जांच कर रहे हैं. यह भी जांच की जा रही है कि मानक के अनुसार यह बनी है कि नहीं बनी है. जिसमें यह भी जांच किया जा रहा है कि जो स्लीपर सीट लगी है उसको काउंट किया जा रहा है. जांच के बाद यह पता चलेगा कि कितना वायलेशन हुआ है. प्रथम दृष्टि मानक का उल्लंघन किया गया है. इमर्जेंसी एग्जिट गेट को ब्लॉक कर दिया गया है और वहां पर सीट बना दी गई है.

डबल डेकर बस हादसे में घायलों की डिटेल

नेपाल मुमताज़ 30
निशा बिहार 
विकास बिहार 
रुपेश बिहार 
अभिलाषा हरियाणा 
दिव्या 
प्रभात पंजाब 
रोहित बिहार 
निभा बिहार 
अजय बिहार 
चांदी 
रीता 
सुलेखा 
फरमान 
पूनम
गौरव 
संजू बलिआ 
स्माइल 
ओम जी बलिया 
निशा देवी बिहार 
प्रमोद 
गुंजा 
राज कुमारी 
राजेंद्र अररिया 
जीतेन्द्र बिहार 
शिव कुमार
राजा कुमार 
परशुराम नेपाल

यह भी पढ़ें - दिल्ली से लेकर आंध्र तक... आखिर क्यों दौड़ती बस बन जाती है आग का गोला?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lucknow Bus Accident, Bihar Bus Accident, Bihar Bus Accident Death Toll, Lucknow Accident, Punjab To Bihar Bus
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com