विज्ञापन
This Article is From Mar 08, 2019

दिल्ली में अब ऑटोरिक्शे का सफर हुआ महंगा, सरकार ने किराये में बढ़ोतरी को दी मंजूरी

दिल्ली में ऑटोरिक्शा किराये में करीब 18 फीसदी की वृद्धि की गई, दिल्ली सरकार के मंत्रिमंडल की बैठक में फैसला लिया गया

दिल्ली में अब ऑटोरिक्शे का सफर हुआ महंगा, सरकार ने किराये में बढ़ोतरी को दी मंजूरी
दिल्ली में ऑटोरिक्शे का किराया बढ़ा दिया गया है.
  • शुरुआती दो किलोमीटर की जगह अब डेढ़ किलोमीटर तक 25 रुपये लगेंगे
  • मौजूदा किराया प्रति किलोमीटर आठ रुपये से बढ़ाकर 9.50 रुपये किया
  • ऑटोरिक्शों में लगे मीटरों में नए सिरे से बदलाव किए जाएंगे
नई दिल्ली:

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अब ऑटोरिक्शे से सफर करने के लिए जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी. दिल्ली सरकार ने ऑटो रिक्शे के किराये में बढ़ोतरी को स्वीकृति दे दी है. आज दिल्ली सरकार के मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला लिया गया.

दिल्ली कैबिनेट ने ऑटो रिक्शा किराये को प्रति किलोमीटर डेढ़ रुपये बढ़ाने की किराया समीक्षा समिति की अनुशंसाओं को शुक्रवार को मंजूरी दे दी. परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने बताया कि शुरुआती दो किलोमीटर के लिए लगने वाला 25 रुपये अब शुरुआती डेढ़ किलोमीटर के लिए लागू होगा.

अब ऑटो रिक्शा का रूट और किराया बताएगा Google Map, दिल्ली में यात्रियों के लिए नया फीचर शुरू

गहलोत ने बताया कि परिवहन विभाग की अधिसूचना के बाद नई दरों को लागू किया जाएगा. एक सवाल के जवाब में परिवहन मंत्री ने कहा कि किराया समीक्षा आरक्षित विषय नहीं है और उसके लिए उप राज्यपाल की मंजूरी लेने की जरूरत नहीं है.

VIDEO : दिल्ली में ऑटोरिक्शा वालों की मनमानी पर रोक नहीं

शहर में ऑटोरिक्शा का मौजूदा किराया प्रति किलोमीटर आठ रुपये है जिसे बढ़ाकर 9.50 रुपये कर दिया गया है. किराये में यह 18.75 प्रतिशत की बढ़ोतरी है. मंत्री ने बताया कि नया किराया वसूलने के लिए ऑटोरिक्शों में लगे मीटरों में नए सिरे से बदलाव किए जाएंगे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Autorickshaw Fares Hike, Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com