दिल्ली में रविवार को समाप्त 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 429 नए मामले सामने आए. कोविड का पॉजिटिविटी रेट 16.09 प्रतिशत पर पहुंच गया है. दिल्ली में रविवार को एक व्यक्ति की मौत हो गई. हालांकि दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक मौत का प्राथमिक कारण कोरोना नहीं है. वह व्यक्ति पहले से किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहा था और इस दौरान उसको कोरोना संक्रमण हो गया था.
दिल्ली में 24 घंटों के दौरान कोविड के 2667 टेस्ट किए गए. शहर में 249 मरीज स्वस्थ हुए. शहर में फिलहाल 879 मरीज होम आइसोलेशन में हैं और 87 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं.
-
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
NDTV World Summit | हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS केब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit | भारत अब सिर्फ बाजार नहीं, वैश्विक प्रभाव का केंद्र बन रहा है', प्रसन्ना मोहिले -
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी
दिल्ली में एक अप्रैल को समाप्त 24 घंटों में कोविड के 416 नए मामले सामने आए थे. कोरोना संक्रमण की दर 14.37 फीसदी दर्ज की गई थी. इन 24 घंटों के दौरान शहर में 2895 कोविड टेस्ट हुए थे.
गौरतलब है कि देश में रविवार की सुबह समाप्त हुए 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 3,824 नए मामले सामने आए हैं. यह बीते छह महीने में एक दिन में दर्ज सर्वाधिक नए मामले हैं. देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 18,389 पर पहुंच गई है.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार को सुबह आठ बजे जारी किए गए ताजे आंकड़ों के मुताबिक भारत में कोविड-19 के 3,824 नए मरीज मिलने के बाद देश में अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,47,22,605 हो गई है. वहीं, संक्रमण से पांच और मरीजों के दम तोड़ने से मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 5,30,881 पर पहुंच गई है.
देश में कोविड संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 18,389 है, जो कुल मामलों का 0.04 प्रतिशत है. वहीं, कोविड-19 से स्वस्थ होने वालों की राष्ट्रीय दर 98.77 प्रतिशत दर्ज की गई है.
भारत में संक्रमण की दैनिक दर 2.87 प्रतिशत और साप्ताहिक दर 2.24 फीसदी दर्ज की गई है. कोविड-19 से उबरने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 4,41,73,335 हो गई है, जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं