विज्ञापन

Rape cases: रेप और गैंगरेप की वारदातों से शर्मसार हो रहा छत्तीसगढ़, तीन साल में 9000 से ज्यादा मामले दर्ज 

Rape Cases in Chhattisgarh Latest Update: छत्तीसगढ़ में रेप की बढ़ती घटनाओं ने सरकार ने परेशानी खड़ी कर दी है. विपक्षी दल कांग्रेस ने प्रदेश में रेप सहित आपराधिक घटनाओं पर सरकार को घेरना शुरू कर दिया है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने सरकार पर करारा प्रहार करते हुए कहा है कि ये सरकार राज्य में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने में पूरी तरह विफल हो गई है. इस वक्त राज्य में जंगल राज कायम हो चुका है.

Rape cases: रेप और गैंगरेप की वारदातों से शर्मसार हो रहा छत्तीसगढ़, तीन साल में 9000 से ज्यादा मामले दर्ज 

Rape Cases in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में पिछले 15 दिन में रेप की तीन बड़ी घटनाओं ने सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया है. दरअसल, राज्य में दुष्कर्म के आंकड़े हैरान करने वाले हैं. पिछले 3 सालों में छत्तीसगढ़ में 9,000 से ज्यादा रेप के केस दर्ज किए गए हैं. 

सरगुजा, दुर्ग और फिर बीजापुर. बीते दिनों में इन तीन जिलों में रेप की तीन शर्मनाक वारदातों ने छत्तीसगढ़ की बीजेपी सरकार को कानून व्यवस्था के मामले में कटघरे में खड़ा कर दिया है. विपक्ष राज्य में जंगल राज चलने की बात कह रहा है.

ये हैं वे तीन घटना जिसने पूरे प्रदेश को किया शर्मसार

केस 1. सरगुजा के जिला मुख्यालय अंबिकापुर के महामाया मंदिर के पास 2-3 अप्रैल की दरमियानी रात 50 वर्ष की महिला के साथ दुष्कर्म के बाद उसके निजी अंगों में शराब की बोतल डाल दी गई. यहां पीड़िता के साथ दिल्ली के निर्भया कांड जैसी हरकत की गई. इस मामले में घटना के 8 दिन बाद आरोपी को गिरफ्तार किया जा सका. 

केस-2. 10 अप्रैल को दुर्ग के उतई थाना क्षेत्र में 5 साल की एक बच्ची अधमरी अवस्था में बोरों में बंद मिली. अस्पताल ले जाने पर उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई. जांच में पता चला कि चॉकलेट देने के बहाने 40 वर्षीय एक आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और जुर्म छुपाने के लिए उसे बोरी में भरकर एक जगह फेंक दिया. बच्ची का इलाज दुर्ग में ही चल रहा है.

केस-3. बस्तर संभाग के बीजापुर जिले के भैरमगढ़ थाना क्षेत्र में एक 13 वर्षीय बच्ची के साथ 11 अप्रैल को सामूहिक दुष्कर्म किया गया. विरोध पर बच्ची के साथ मारपीट भी की गई. 

सदन में सरकार ने खुद कबूला

ऐसा नहीं है कि अभी हाल में ही बस ये तीन घटनाएं हुई है. दरअसल, छत्तीसगढ़ में दुष्कर्म के मामले हैरान करने वाले हैं. विधानसभा में पेश एक आंकड़े के मुताबिक जनवरी 2023 से फरवरी 2026 के बीच 9300 से ज्यादा रेप केस छत्तीसगढ़ में दर्ज किए गए हैं. अकेले रायपुर जिले में ही इस दरमियान 787 मामले दुष्कर्म के दर्ज हुए. हालांकि, अपराध के इस मामले में कांग्रेस के आरोपों पर सत्ताधारी दल भाजपा के अपने तर्क हैं. 

कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना

प्रदेश में रेप की बढ़ती घटनाओं पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने सरकार पर करारा प्रहार किया है. उन्होंने कहा कि इस सरकार में अपराधियों का डर खत्म हो गया है. भैरमगढ़ में एक नबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म चिंता का विषय है. इस तरह की घटनाएं पूरी प्रदेश में घट रही हैं. तीन दिन पहले दुर्ग में पांच साल की बच्ची से रेप, अंबिकापुर में अधेड़ महिला के साथ रेप और रायपुर में झाड़ी में छुपकर रात काटना पड़ रहा है. इस सरकार में प्रदेश में रेप, चाकूबाजी, चोरी और डकैती चरम पर है. ऐसा लग रहा कि छत्तीसगढ़ में सरकार कहीं भी नहीं है. यहां चारों तरफ जंगलराज है.

सरकार के बचाव में उतरी भाजपा

हालांकि, कांग्रेस के प्रहार पर भाजपा ने सरकार का बचाव करना शुरू कर दिया है. छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रवक्ता अनुराग अग्रवाल का कहना है कि छत्तीसगढ़ में घटने वाली अपराध की एक भी घटना विष्णु देव सहायक सरकार में स्वीकार योग्य नहीं है. विष्णु देव सरकार हर मामले में आरोपियों को गिरफ्तार करवा रही है. सबके ऊपर कारवाई कर रही है. इस मामले में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को राजनीति करने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि कांग्रेस की सरकार में तत्कालीन एक मंत्री ने रेप की घटना को छोटी घटना बताई थी, तब कांग्रेस के यह नेता कहां थे? छत्तीसगढ़ में अपराध पर लगाम लगाने के लिए सरकार तेजी से काम कर रही है.

यह भी पढ़ें- रायपुर कमिशनरेट की नई पहल: अपराध पर लगाम के लिए आदतन अपराधियों से भरवाया जा रहा बॉन्ड 

दुष्कर्म के मामले में विपक्ष के आरोप और सत्ता पक्ष के जवाब चाहे जो भी हों, लेकिन आंकड़े बताते हैं कि बेटियों को बुरी नीयत वालों से बचाने के लिए सरकार और सामाजिक स्तर पर अब भी बहुत कुछ करने की जरूरत है. 

यह भी पढ़ें-  3 लाख की रिश्वत मांगने वाला कृषि विकास अधिकारी धराया, 1 लाख रुपये लेते ACB ने दबोचा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com