प्रतीकात्मक फोटो
चंडीगढ़:
हरियाणा में परिवहन विभाग में तीन हजार से अधिक कर्मचारियों की नियुक्ति की जाएगी. हरियाणा सरकार ने आज कहा कि उसने परिवहन विभाग में कर्मचारियों की कमी पूरी करने के लिए 1,500 ड्राइवर, 930 कंडक्टर और 951 तकनीकी कर्मचारियों की भर्ती की प्रक्रिया शुरू की है.
राज्य के परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि कर्मचारियों की विभिन्न यूनियनों के प्रतिनिधियों के साथ वार्ताओं के बाद यह भर्ती शुरू की गई है.
एक आधिकारिक विज्ञप्ति में उन्होंने कहा है कि 31 मार्च, 2017 तक विभाग में 2,390 नए ड्राइवरों की जरूरत होगी जिसमें से 413 ड्राइवरों के लिए भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली गई है. 1500 नए ड्राइवरों की भर्ती के साथ विभाग में 1,913 नए ड्राइवर होंगे और ड्राइवरों की कमी की समस्य कुछ हद तक दूर हो जाएगी.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
हरियाणा, परिवहन विभाग, कर्मचारियों की भर्ती, 3000 से अधिक कर्मचारी नियुक्त होंगे, रोजगार, Haryana, Transportation Department, Recruitment, 3000 Employees, Employment, Chandigarh