विज्ञापन

Sports Quota से सरकारी नौकरी कैसे मिलती है? जानें योग्यता, पूरी प्रक्रिया

अगर आप किसी खेल में अच्छे हैं और राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन किया है, तो सरकारी नौकरी पाने के सुनहरे अवसर खुल जाते हैं. विस्तार से जानें कैसे मिलती है स्पोर्ट्स कोटा के माध्‍यम से सरकारी नौकरी.  

Sports Quota से सरकारी नौकरी कैसे मिलती है? जानें योग्यता, पूरी प्रक्रिया

Sports Quota Jobs: हर युवा का सपना होता है कि उसे सरकारी नौकरी मिले. इसके लिए वो सालों की मेहनत करता है. एग्‍जाम और इंटरव्‍यू की तैयारी करता है. लेकिन एक तरीका ऐसा भी है जिसमें अच्‍छा खेलने के माध्‍यम से आपको सरकारी नौकरी मिल सकती है. ये है Sports Quota यानी खेल कोटा. अगर आप किसी खेल में अच्छे हैं और राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन किया है, तो सरकारी नौकरी पाने के सुनहरे अवसर खुल जाते हैं. विस्तार से जानें कैसे मिलती है स्पोर्ट्स कोटा के माध्‍यम से सरकारी नौकरी.  

Sports Quota क्या होता है

सबसे पहले तो ये जान लीजिए कि स्पोर्ट्स कोटा होता क्‍या है. दरअसल, सरकार उन खिलाड़ियों को नौकरी देती है, जिन्होंने खेलों में अच्छा प्रदर्शन किया होता है. यह सुविधा मुख्‍य रूप से रेलवे, पुलिस, बैंक, डाक विभाग, सेना और अन्य सरकारी विभागों में उपलब्ध होती है. 

कौन कर सकता है आवेदन

स्‍पोर्ट्स कोटा के तहत आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को भारतीय नागरिक होना चाहिए, मान्यता प्राप्त खेल में उसने भाग लिया हो. इसके अलावा जिला, राज्य, राष्ट्रीय स्तर पर खेल का प्रमाणपत्र हो. कई नौकरियों में शैक्षणिक योग्‍यता भी अनिवार्य होती है जैसे कम से कम 10वीं अथवा 12वीं या ग्रेजुएशन पास की हो. ये पात्रता अलग-अलग नौकरी, विभाग व राज्‍य के स्‍तर पर बदल सकती है. 

Tea Taster से Drone Pilot तक, ये हैं नए जमाने के 5 Offbeat Career, लाखों में होती है कमाई

स्पोर्ट्स कोटा में चयन प्रक्रिया

स्पोर्ट्स कोटा में चयन प्रक्रिया कई आधार पर तय की जाती है. इसमें स्पोर्ट्स ट्रायल होता है. यानी खेल का प्रदर्शन और उसका परीक्षण. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, फिजिकल फिटनेस टेस्ट, इंटरव्यू  आदि किए जाते हैं. 

किन खेलों को खेलने से सरकारी नौकरी का मौका 

कई खेल ऐसे हैं जिनमें बेहतर प्रदर्शन से सरकारी नौकरी का मौका मिलता है. इनमें हॉकी, क्रिकेट, एथलेटिक्स, कबड्डी, कुश्ती, फुटबॉल, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, बॉक्सिंग आदि खेल शामिल हैं. 

बिना NEET पास किए भी किए जा सकते हैं ये मेडिकल कोर्सेज, हेल्‍थकेयर में बनाएं करियर

आवेदन कैसे कर सकते हैं 

इस कोटा के तहत नौकरी का विज्ञापन निकाला जाता है. इसके लिए संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. वहां 
Sports Quota Recruitment नोटिफिकेशन को देखें. अब ऑनलाइन या ऑफलाइन फॉर्म भर दें. जरूरी दस्तावेज अपलोड करें. 


 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com