भाजपा सांसद किरण खेर की फाइल तस्वीर
चंडीगढ़:
अभिनेत्री और भाजपा सांसद किरण खेर ने कहा है कि चंडीगढ़ में एक युवती का पीछा किए जाने की घटना के सिलिसले में चंडीगढ़ पुलिस पर कोई दबाव नहीं है. उन्होंने पीड़िता एवं उसके परिवार को आश्वासन दिया कि इंसाफ होगा. इस मामले में हरियाणा भाजपा के प्रमुख सुभाष बराला के बेटे विकास बराला और एक अन्य व्यक्ति पर मामला दर्ज किया गया है. चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर ने इन दावों का खंडन किया कि आरोपियों पर हल्के आरोपों के तहत मामला दर्ज किया गया है, क्योंकि उनमें से एक का संबंध प्रदेश भाजपा नेता से है. उन्होंने कहा, 'एक मां के तौर मैं पीड़िता के परिवार के इस वक्त की भावनाएं समझती हूं. इस मामले में कानून के हिसाब से जो भी सही होगा, किया जाएगा.'
यह भी पढ़ें : चंडीगढ़ केस : छेड़खानी की घटना से जुड़े 5 CCTV कैमरों के फुटेज गायब- कांग्रेस
किरण खेर ने कहा, 'पुलिस किसी भी राजनीतिक दबाव में नहीं है. यह (ऐसा आरोप) बिल्कुल बेबुनियाद है. चंडीगढ़ पुलिस अपना काम कर रही है, जैसा कि कोई भी पुलिस बल करता है.' उन्होंने कहा, 'जांच के दौरान यदि कोई अन्य बात सामने आती है तो मैं आश्वस्त हूं कि पुलिस उस पर गौर करेगी.'
छेड़खानी के आरोप में हरियाणा प्रमुख का बेटा गिरफ्तार जब किरण से घटना के सीसीटीवी फुटेज के गायब हो जाने जैसी खबरों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'जो लोग सीसीटीवी फुटेज गायब हो जाने की बातें कर रहे हैं, वे बेतुका आरोप लगा रहे हैं.' उन्होंने कहा, 'पुलिस ने पीड़िता और उसके परिवार को आश्वासन दिया है कि जहां कहीं सीसीटीवी कैमरे लगे हैं और कैमरे में जो कोई भी फुटेज आया है, उन्हें सुरक्षित रखा जा रहा है.' (इनपुट भाषा से)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Chandigarh Stalking