विज्ञापन

ट्रंप टैरिफ पर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने लगाए ब्रेक, यूएस मार्केट झूमा, गूगल, अमेजन, फेसबुक का क्या रहा हाल?

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति ट्रंप के टैरिफ को रद्द कर दिया. इस फैसले के बाद अमेरिकी शेयर बाजार में भारी उछाल देखा गया. शुरुआती गिरावट के बाद S&P 500 और Nasdaq अपने रिकॉर्ड स्तर के करीब पहुंच गए.

ट्रंप टैरिफ पर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने लगाए ब्रेक, यूएस मार्केट झूमा, गूगल, अमेजन, फेसबुक का क्या रहा हाल?

US Stock Market Update: अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए वैश्विक टैरिफ को असंवैधानिक करार देते हुए रद्द कर दिया. इसके बाद ही शुरुआती कारोबार में सुस्ती दिखाने वाले वॉल यूएस स्ट्रीट के बड़े इंडेक्स अचानक से रॉकेट बन गए. 

सुप्रीम कोर्ट के फैसले से बाजार में जोश

कोर्ट ने 6-3 के बहुमत से यह फैसला सुनाया कि राष्ट्रपति के पास इंटरनेशनल इमरजेंसी इकोनॉमिक पावर्स एक्ट (IEEPA) के तहत असीमित टैरिफ लगाने का अधिकार नहीं है. चीफ जस्टिस जॉन रॉबर्ट्स ने अपने फैसले में साफ किया कि टैरिफ लगाने की पावर राष्ट्रपति के पास नहीं है.

बाजार का ताजा हाल

जैसे ही यह खबर बाजार में आई, लाल निशान में कारोबार कर रहे S&P 500 और Nasdaq ने यू-टर्न लिया और अपने दिन के हाई लेवल पर पहुंच गए. खबर लिखे जाने तक S&P 500 इंडेक्स 0.3% की बढ़त के साथ 6,881.40 पर कारोबार कर रहा था. वहीं, टेक कंपनियों के दबदबे वाला Nasdaq 0.4% उछलकर 22,772.13 के स्तर पर पहुंच गया. बड़ी कंपनियों वाले डाउ जोंस में भी 0.2% की तेजी देखी गई और यह 49,504.38 के करीब ट्रेड कर रहा था.

बड़ी कंपनी के स्टॉक्स का हाल

  • अल्फाबेट, गूगल: इसमें 2.28% की शानदार तेजी रही.
  • ई-कॉमर्स अमेजन के शेयर 1.3% ऊपर चढ़े.
  • मेटा प्लेटफॉर्म, फेसबुक की पैरेंट कंपनी में 0.9% का उछाल देखा गया.
  • हालांकि टेस्ला और माइक्रोसॉफ्ट में हल्की गिरावट देखी गई

कमोडिटी और करेंसी मार्केट की चाल

जहां एक तरफ शेयर बाजार में जश्न का माहौल था, वहीं कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखी गई. ब्रेंट क्रूड 0.29% गिरकर $71.45 प्रति बैरल पर आ गया. डॉलर इंडेक्स में स्थिर रहा, जबकि बिटकॉइन $66,900 के स्तर के आसपास हल्का कारोबार करता दिखा.

यह भी पढ़ें- ट्रंप का टैरिफ गैर-कानूनी, US सुप्रीम कोर्ट ने दिया अमेरिकी राष्ट्रपति को बड़ा झटका

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com