विज्ञापन
3 years ago
नई दिल्ली:

Interim Budget 2024 Updates : केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतिम बजट पेश किया. ये एक अंतरिम बजट था. जिसे अगले कुछ महीनों को ध्यान में रखकर ही तैयार किया गया था. आम चुनाव के परिणाम आने के बाद जब देश में नई सरकार बनेगी तो फिर से पूर्ण बजट पेश किया जाएगा. 

अपने बजट भाषण के दौरान वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने घोषणा की कि फिलहाल इनकम टैक्स स्लैब में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया जा रहा है. यानी कि जो टैक्स स्लैब 2023-24 के लिए लागू की गई थी वही पूर्ण बजट पेश होने तक भी लागू रहेंगी. इसके अलावा उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भारत सरकार 1 करोड़ घरों को हर महीनें 100 यूनिट मुफ्त बिजली देने पर विचार कर रही है. साथ ही उन्होंने कहा कि आज देश में हवाई अड्डों की संख्या 149 हो चुका है. 

यहां पढ़िए Updates of Budget 2024 से जुड़ी हर जानकारी : 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Budget, Budget 2024, Interim Budget 2024
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com