विज्ञापन

Business Top 5: 8वें वेतन आयोग से लेकर सोने-चांदी की कीमतों में तेजी तक, ये हैं बिजनेस की 5 बड़ी खबरें

आज की 5 बड़ी बिजनेस खबरों में जानिए 8वें वेतन आयोग का नया अपडेट, EPF ब्याज का पैसा, अदाणी एंटरप्राइजेज का धमाकेदार QIP, सोने-चांदी में आई तेजी और हफ्ते के आखिरी दिन शेयर बाजार का हाल.

Business Top 5: 8वें वेतन आयोग से लेकर सोने-चांदी की कीमतों में तेजी तक, ये हैं बिजनेस की 5 बड़ी खबरें
3 जुलाई 2026 की 5 बड़ी बिजनेस की खबरें जानिए.
NDTV

Business Newswrap: आज का दिन निवेशकों, नौकरीपेशा लोगों और आम जनता के लिए खास रहा. जहां एक तरफ सरकारी कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन को लेकर 8वें वेतन आयोग से बड़ी खबर आई, वहीं करोड़ों पीएफ खाताधारकों के खातों में ब्याज का पैसा आना शुरू हो गया. इसके अलावा अदाणी ग्रुप की बाजार में धूम, सोने-चांदी की कीमतों में उछाल और शेयर बाजार में रही हरियाली ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा. आइए जानते हैं विस्तार से आज की 5 बड़ी बिजनेस खबरें.

1. 8th Pay Commission: सैलरी और पेंशन पर बड़ा अपडेट, 8वें वेतन आयोग ने बढ़ा दी डेटा सबमिशन की डेडलाइन, तारीख नोट कर लें 

8वें वेतन आयोग पर 3 जुलाई, शुक्रवार को एक बड़ा अपडेट सामने आया है. आयोग ने कर्मचारियों और पेंशनर्स से जुड़े डेटा अपलोड करने की डेडलाइन बढ़ा दी है. सैलरी, पेंशन और भत्ते समेत 8th CPC की कई चीजें तय करने के लिए ये डेटा बेहद जरूरी होता है. डिटेल में जानिए. (क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर)

2. PF का ब्‍याज आज से मिलेगा, 7.5 करोड़ EPF खाताधारकों के खाते में 15 दिन में आएंगे पैसे, 10 लाख वालों को कितना मिलेगा?

देश के करोड़ों EPF सब्‍सक्राइबर्स को जिसका इंतजार था, वो घड़ी आ गई है. सरकार नौकरीपेशा लोगों के खाते में आज से PF का ब्‍याज देना शुरू करेगी. किसके खाते में कितने पैसे आएंगे, मोटा-मोटी ये भी समझ ही लीजिए. (क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर)

3. Adani Enterprises QIP: मार्केट में बजा अदाणी ग्रुप का डंका, बंपर बोलियों के बाद बढ़ाया QIP का साइज

अदाणी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी को क्यूआईपी में उम्मीद से कई गुना ज्यादा निवेश मिला. देश-विदेश के बड़े निवेशकों ने भरोसा दिखाया. इससे ग्रुप की निवेशकों के बीच मजबूत होती पकड़ साफ नजर आई. (क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर)

4. सोने-चांदी में तेजी, फिर से रिकॉर्ड तोड़ेगा गोल्ड? एक्सपर्ट अजय केडिया से जानें कहां तक भागेंगे दाम

अमेरिकी जॉब मार्केट के कमजोर आंकड़ें, डॉलर की कमजोर स्थिति की वजह से आज यानी 3 जुलाई को सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है. एक्सपर्ट अजय केडिया से जानिए कहां तक कीमतों में बढ़ोतरी देखी जा सकती है. (क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर)

5. हफ्ते के आखिरी दिन बाजार हरे निशान पर बंद, सेंसेक्स 250 तो निफ्टी 90 से ज्यादा अंक उछला

शेयर मार्केट में उछाल के बीच एक्सपर्ट्स ने ये भी सलाह दी है कि निवेशकों को वैश्विक स्तर पर तकनीकी शेयरों में चल रही बिकवाली (Global Technology Sell-off) पर नजर रखनी चाहिए. (क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com