Sunshine Pictures IPO: शेयर बाजार में सनशाइन पिक्चर्स लिमिटेड का IPO लॉन्च होने वाला है. यह कंपनी बॉलीवुड के मशहूर प्रोड्यूसर-डायरेक्टर विपुल शाह की है. कंपनी ने IPO के लिए Price Band तय कर दिया है. बता दें सनशाइन पिक्चर्स लिमिटेड ने अक्षय कुमार की फिल्म Holiday, जान अब्राहम की फिल्म फोर्स 2 और चर्चित द केरला स्टोरी जैसी फिल्म को प्रोड्यूस किया है. अब कंपनी 282 करोड़ रुपये की IPO लाने जा रहा है.
सनसाइन पिक्चर्स के IPO की डिटेल
सनसाइन पिक्चर्स के IPO बोली के लिए 18 अगस्त को खुलेगा, यह पूरे 282 करोड़ का होने वाला है. कंपनी ने Price Band 342 रुपये से 360 रुपये तय किया है. एंकर निवेशक 17 अगस्त को शेयरों के लिए बोलियां लगा सकते हैं, जबकि IPO 20 अगस्त को बंद होने वाला है. कंपनी की ओर से जानकारी दी गई है कि IPO बिक्री से प्राप्त रकम में 112.50 करोड़ रुपये का इस्तेमाल अपनी वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करेगी. जबकि बाकी बचे रकम का इस्तेमाल सामान्य काम में लाया जाएगा.
IPO का 50 प्रतिशत हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) के लिए रिजर्व रखा गया है जबिक 15 प्रतिशत हिस्सा NIIs यानी नॉन-इंस्टीट्यूशनल इंवेस्टर के लिए रखा गया है. वहीं 35 प्रतिशत हिस्सा रिटेल निवेशकों के लिए रखा गया है.
IPO के एक लॉट में कितने शेयर
IPO के एक लॉट में 41 शेयर रखा गया है. यानी निवेशक कम से कम 41 शेयरों के लिए बोली लगा सकते हैं. यानी प्राइस बैंड पर एक रिटेल निवेशक कम से कम 14760 रुपये निवेश करने होंगे. जबकि मल्टीपल बोलियों में 14022 से 14760 रुपये होगा. शेयर अलॉटमेंट का आधार 21 अगस्त को तय होने की उम्मीद है. जबकि 25 अगस्त को BSE और NSE पर लिस्ट होने की उम्मीद है.
सनशाइन पिक्चर्स लिमिटेड कंपनी क्या है
सनशाइन पिक्चर्स लिमिटेड कंपनी फिल्म-सीरियल्स और वेब सीरीज बनाने, तैयार करने, डेवलेप करने, प्रोड्यूस करने, मार्केटिंग और डिस्ट्रीब्यूट करने का काम करती है. यह कंपनी साल 2007 में बनी थी. कंपनी ने कमांडो, कमांडो 2, फोर्स 2, हॉलिडे और द केरला स्टोरी जैसी सफल फिल्में बनाई है.
यह भी पढ़ेंः आज क्यों गिरा भारतीय शेयर बाजार? जानें किन शेयरों में रही मजबूती और कौन-कौन फिसला
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं