विज्ञापन

दिवाली से पहले बाजार में बहार, सेंसेक्स 1718 अंक उछला, निफ्टी 25 हजार के पार, खूब भागे ये शेयर्स

Share Market Today: शेयर बाजार में शुक्रवार (6 नवंबर) को सेंसेक्स करीब 1718.01 अंको की तेजी के साथ 81,028.02 के लेवल पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 493.75 अंकों की मजबूती के साथ 25,030.35 के लेवल पर पहुंच गया.

दिवाली से पहले बाजार में बहार, सेंसेक्स 1718 अंक उछला, निफ्टी 25 हजार के पार, खूब भागे ये शेयर्स
दिवाली से पहले शेयर बाजार में जश्न
NDTV

Share Market Today: दुनिया भर के शेयर बाजारों में हाहाकार के बीच शुक्रवार (6 नवंबर) को भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिली. भारतीय इक्विटी इंडेक्स लगातार सातवें सेशन में बढ़त के साथ बंद हुए. कारोबार के अंत में सेंसेक्स करीब 1718.01 अंक या 2.17 फीसदी बढ़कर 81,028.02 के लेवल पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी 493.75 अंक या 2.01 फीसदी की तेजी के साथ 25,030.35 के लेवल पर पहुंच गया.

निफ्टी के टॉप गेनर्स में आईसीआईसीआई बैंक, एमएंडएम, एचडीएफसी बैंक, टाइटन कंपनी और एक्सिस बैंक शामिल रहे, जबकि गिरावट वाले शेयरों में आयशर मोटर्स, पावर ग्रिड कॉर्प, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, अडानी एंटरप्राइजेज और टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स शामिल रहे.

बाजार में आई इस तूफानी तेजी के 3 अहम वजहें-

1. अमेरिकी चुनावों के नतीजे और AI ट्रेड में कमजोरी का भारत को फायदा

डेमोक्रेटिक पार्टी की जीत के बाद निवेशकों को आशंका है कि अमेरिका में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा सेंटर्स से जुड़े निवेश पर सख्त नियम लागू हो सकते हैं. ग्लोबल लेवल पर तकनीकी शेयरों में आई इस कमजोरी का सीधा फायदा भारत को मिल रहा है और फंड्स अब भारतीय बाजार की ओर डाइवर्सिफाई हो रहे हैं.

2. FII की जोरदार वापसी

अक्टूबर महीने में करीब 30 अरब डॉलर की रिकॉर्ड बिकवाली करने के बाद विदेशी निवेशक एक बार फिर भारतीय बाजार पर भरोसा जता रहे हैं. पिछले 5 कारोबारी सत्रों में फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स(FIIs) ने 20,835 करोड़ रुपये की नेट खरीदारी की है. अकेले गुरुवार को ही विदेशी निवेशकों ने 14,796 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे, जो 24 फरवरी 2021 के बाद एक दिन में उनकी सबसे बड़ी खरीदारी है.

3. बेहतर तिमाही नतीजे 

भारतीय कंपनियों के सितंबर तिमाही के शानदार नतीजों ने बाजार को मजबूत सपोर्ट दिया है. हालिया गिरावट के बाद लार्जकैप शेयरों के दाम काफी आकर्षक हो गए थे, जिससे बड़े फंड हाउसेज ने इनमें जमकर खरीदारी की.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Share Maket, Sensex, Nifty
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com