विदेशी निवेशकों के सकारात्मक रुख और बेहतर मूल्यांकन से भारतीय शेयर बाजारों में जबरदस्त रिकवरी देखने को मिली है. सोमवार, 24 मार्च को सेंसेक्स और निफ्टी ने लगातार छठे सत्र में तेजी दर्ज की, जिससे इस साल की गिरावट की भरपाई लगभग पूरी हो गई है.
विदेशी निवेशकों की लिवाली से जबरदस्त तेजी
विदेशी निवेशकों (FII) की खरीदारी के चलते बीएसई सेंसेक्स सोमवार को 1,078.87 अंक यानी 1.40% की मजबूती के साथ 77,984.38 अंक पर बंद हुआ. दिन के दौरान सेंसेक्स 1,201.72 अंक की छलांग लगाकर 78,107.23 के स्तर तक पहुंच गया था. इसी तरह, एनएसई निफ्टी 307.95 अंक यानी 1.32% बढ़कर 23,658.35 पर बंद हुआ, जबकि कारोबार के दौरान यह 23,708.75 के उच्चतम स्तर को छू चुका था.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
छह दिन में 4,155 अंक चढ़ा सेंसेक्स
17 मार्च से अब तक केवल छह कारोबारी सत्रों में सेंसेक्स 4,155.47 अंक (5.62%) और निफ्टी 1,261.15 अंक (5.63%) की छलांग लगा चुका है. वहीं, मार्च में अब तक सेंसेक्स 4,786.28 अंक यानी 6.53% की मजबूती दिखा चुका है.
इस वजह से बाजार को मिली मजबूती
विशेषज्ञों का मानना है कि हाल की तेजी के पीछे कई महत्वपूर्ण कारक हैं:
- पिछले पांच महीनों में रिकॉर्ड 29 अरब डॉलर की बिकवाली के बाद विदेशी निवेशक हाल के सत्रों में शुद्ध खरीदार बने हैं.
- फेड द्वारा 2025 में दो बार ब्याज दरों में कटौती के अनुमान ने निवेशकों की धारणा को मजबूत किया है.
- डॉलर के नरम रुख और अमेरिकी प्रतिफल (यील्ड) में गिरावट से विदेशी निवेशकों की दिलचस्पी भारतीय बाजार में बढ़ी है.
बाजार में और मजबूती की उम्मीद
लेमन मार्केट्स डेस्क के विश्लेषक सतीश चंद्र अलूरी का कहना है, "मार्च में भारतीय बाजार में शानदार रिकवरी आई है. निचले स्तरों पर खरीदारी, मजबूत कॉर्पोरेट कमाई, कमजोर डॉलर और विदेशी निवेशकों की वापसी बाजार को सपोर्ट दे रही है."
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के रिसर्च हेड सिद्धार्थ खेमका ने कहा कि "अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा जवाबी शुल्कों में लचीलेपन के संकेत ने भी बाजार की धारणा को मजबूत किया है."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं