विज्ञापन

Business Idea: सिर्फ ₹10,000 लगाकर घर बैठे शुरू करें यह सुपरहिट बिजनेस, हर महीने होगी ₹40,000 तक की कमाई!

Small Business Ideas 2026: ₹10,000 में शुरू करें पौधों का शानदार बिजनेस. जानें कैसे कम निवेश में आप घर बैठे हर महीने ₹30,000 से ज्यादा कमा सकते हैं.ये है 2026 का सबसे बेस्ट स्मॉल बिजनेस आइडिया...

Business Idea: सिर्फ ₹10,000 लगाकर घर बैठे शुरू करें यह सुपरहिट बिजनेस, हर महीने होगी ₹40,000 तक की कमाई!
Plant Nursery Business in india: अगर आप दिन भर में सिर्फ 5-7 पौधे भी बेच लेते हैं, तो रोज की कमाई ₹1,000 से ₹1,500 तक हो जाती है.
नई दिल्ली:

Low Investment Business: 2026 में अगर आप भी अपनी नौकरी या पैसों की तंगी से परेशान हैं, तो अब वक्त आ गया है खुद का बॉस बनने का. ₹10,000 की रकम सुनने में छोटी लग सकती है, लेकिन सही दिमाग लगाया जाए तो यही छोटी सी बचत आपकी किस्मत बदल सकती है. आज हम बात कर रहे हैं एक ऐसे बिजनेस की जिसकी डिमांड शहरों से लेकर गांवों तक कभी खत्म नहीं होती. इससे आप घर बैठे हर महीने 30 से 40 हजार आसानी से कमा सकते हैं.

प्लांट नर्सरी  का बिजनेस प्लान

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई अपने घर की बालकनी या कमरे के कोने को हरा-भरा देखना चाहता है. 2026 में 'इनडोर प्लांट्स' यानी घर के अंदर लगने वाले पौधे का क्रेज इतना बढ़ गया है कि लोग एक छोटे से सजावटी पौधे के लिए ₹200 से ₹500 तक खुशी-खुशी देने को तैयार हैं.

इस बिजनेस की सबसे अच्छी बात यह है कि आपको कोई बड़ी दुकान किराए पर लेने की जरूरत नहीं है, आप अपने घर की छत या बालकनी से ही इसे शुरू कर सकते हैं.

कितना करना होगा निवेश और कितनी होगी  कमाई?

चलिए अब सीधे काम की बात पर आते हैं कि आखिर इसमें मुनाफा कितना है. अगर आप ₹10,000 लेकर किसी बड़ी सरकारी नर्सरी या होलसेल मार्केट जाते हैं, तो आप वहां से तुलसी, एलोवेरा, स्नेक प्लांट और मनी प्लांट जैसे करीब 100-150 पौधे आसानी से ला सकते हैं.

एक छोटा पौधा थोक रेट में आपको ₹20 से ₹40 का पड़ता है. सुंदर प्लास्टिक या मिट्टी के गमले भी ₹15-20 में मिल जाते हैं.जब आप इन पौधों को थोड़े सजावटी गमले में लगाकर बेचते हैं, तो एक पौधा आसानी से ₹150 से ₹300 के बीच बिकता है.

अगर आप दिन भर में सिर्फ 5-7 पौधे भी बेच लेते हैं, तो रोज की कमाई ₹1,000 से ₹1,500 तक हो जाती है. इस हिसाब से महीने का मुनाफा ₹30,000 से ₹40,000 तक जा सकता है.

कैसे शुरू करें और कहां बेचें?

शुरुआत में आपको ज्यादा तामझाम नहीं करना है. अपने पास की नर्सरी से वह पौधे लाएं जिन्हें कम देखभाल की जरूरत होती है. आप इन पौधों की फोटो खींचकर अपने WhatsApp स्टेटस, Facebook ग्रुप्स और Instagram पर डालें. यकीन मानिए, आपके आस-पास के लोग ही आपसे पौधे खरीदना शुरू कर देंगे. 

इसके अलावा, आप पास की किसी कॉलोनी के बाहर छोटी सी स्टॉल लगा सकते हैं या गिफ्ट देने के शौकीन लोगों को 'कस्टमाइज्ड प्लांट' बेच सकते हैं.

2026 में यह बिजनेस क्यों है खास?

प्लांट नर्सरी बिजनेस में कुछ भी खराब होने वाला नहीं है, पौधा जितना पुराना होगा, उतना ही कीमती होता जाएगा.दिन में सिर्फ एक-दो बार पानी देना है और आपका 'प्रोडक्ट' खुद-ब-खुद तैयार होता रहेगा.डिमांड की बात करें तो जन्मदिन हो, सालगिरह हो या नया घर, आजकल लोग बुके की जगह  पौधे गिफ्ट करना पसंद कर रहे हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com