विज्ञापन

Stock Market Holiday: कल 3 अप्रैल को गुड फ्राइडे के मौके पर शेयर बाजार खुला रहेगा या बंद? फटाफट चेक कर लें NSE-BSE की पूरी हॉलिडे लिस्ट

Good Friday Stock Market Holiday Tomorrow: कल 3 अप्रैल को गुड फ्राइडे के मौके पर भारतीय शेयर बाजार बंद रहेगा या नहीं? NSE, BSE और MCX पर ट्रेडिंग को कन्फ्यूजन को फटाफट दूर कर लें. शेयर बाजार में ट्रेडिंग की प्लानिंग से पहले हॉलिडे लिस्ट जरूर देखें.

Stock Market Holiday: कल 3 अप्रैल को गुड फ्राइडे के मौके पर शेयर बाजार खुला रहेगा या बंद? फटाफट चेक कर लें NSE-BSE की पूरी हॉलिडे लिस्ट
Stock Market Holiday For Good Friday on 3 April 2026: शेयर मार्केट के निवेशकों के लिए तीन दिनों का एक लंबा ब्रेक होने वाला है.
नई दिल्ली:

Stock Market Holiday on April 3: अगर आप कल यानी शुक्रवार, 3 अप्रैल को शेयर बाजार में ट्रेडिंग करके मोटा मुनाफा कमाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो पहले यह जान लेना बहुत जरूरी है कि कल बाजार में कामकाज होगा भी या नहीं. क्या कल निफ्टी और सेंसेक्स में आप दांव लगा पाएंगे? क्या कल बाजार में रौनक रहेगी या पसरेगा सन्नाटा? आइए जानते हैं गुड फ्राइडे के मौके पर क्या है शेयर बाजार खुला है या बंद?   बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, आने वाले दिनों में  कब शेयर मार्केट खुला रहेगा और कब नहीं...

कल शेयर मार्केट खुला है या बंद? 

गुड फ्राइडे के खास मौके पर कल, यानी 3 अप्रैल 2026 को भारतीय शेयर बाजार में कोई कामकाज नहीं होगा. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) दोनों ने ही इस दिन के लिए ट्रेडिंग छुट्टी (NSE-BSE Trading Holiday) का ऐलान किया है. इसका मतलब है कि कल शुक्रवार की छुट्टी के बाद शनिवार और रविवार का वीकेंड ब्रेक भी मिलेगा, यानी अब सीधे सोमवार को ही बाजार खुलेगा. निवेशकों के लिए यह तीन दिनों का एक लंबा ब्रेक होने वाला है.

इन सेगमेंट्स में नहीं होगी कोई ट्रेडिंग

कल बाजार बंद होने का मतलब है कि लगभग हर बड़े सेगमेंट में ताला लटका रहेगा. कल इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव्स, SLB (सिक्योरिटीज लेंडिंग एंड बरोइंग), करेंसी डेरिवेटिव्स और इंटरेस्ट रेट डेरिवेटिव्सइन सभी में ट्रेडिंग पूरी तरह सस्पेंड रहेगी. यानी कल आप न तो शेयर खरीद पाएंगे और न ही बेच पाएंगे.

MCX पर ट्रेडिंग होगी या नहीं? 

अगर आप कमोडिटी मार्केट (MCX) में ट्रेड करते हैं, तो आपके लिए जरूरी अपडेट है. गुड फ्राइडे के मौके पर MCX सुबह और शाम, दोनों ही सेशन्स में बंद रहेगा. आम तौर पर कुछ छुट्टियों में शाम का सेशन खुला रहता है, लेकिन 3 अप्रैल को कमोडिटी एक्सचेंज पर पूरे दिन कोई भी ट्रेडिंग एक्टिविटी नहीं होगी.

छुट्टी से ठीक पहले कैसा रहा बाजार का मिजाज?

शुक्रवार की छुट्टी से पहले, गुरुवार 2 अप्रैल को भारतीय शेयर बाजार ने शुरुआती गिरावट के बाद शानदार रिकवरी दिखाई. कल की भारी उथल-पुथल के बाद आज सेंसेक्स 185.23 अंक की बढ़त के साथ 73,319.55 पर बंद हुआ, वहीं निफ्टी भी 33.70 अंक चढ़कर 22,700 के करीब बंद होने में कामयाब रहा. ईरान-यूएस तनाव के बीच बाजार की यह रिकवरी निवेशकों के लिए थोड़ी राहत भरी रही है.

अप्रैल में छुट्टियों की पूरी लिस्ट (Stock Market Holidays in April 2026)

अप्रैल के महीने में एक और ट्रेडिंग हॉलिडे आने वाला है. 3 अप्रैल (गुड फ्राइडे) के बाद, शेयर बाजार 14 अप्रैल को भी बंद रहेगा. इस दिन डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर जयंती के मौके पर NSE-BSE में छुट्टी रहेगी. यानी इस महीने वीकेंड्स के अलावा दो बड़े ट्रेडिंग हॉलिडे पड़ रहे हैं.

साल 2026 में शेयर बाजार की कुल छुट्टियां (Share Market Holidays 2026)

अगर पूरे साल 2026 की बात करें, तो NSE और BSE ने कुल 20 शेयर बाजार छुट्टियों की लिस्ट जारी की थी. इनमें से 4 छुट्टियां वीकेंड (शनिवार-रविवार) के दिन पड़ गई हैं, इसलिए कुल 16 दिनों तक वर्किंग डेज में बाजार बंद रहेगा. अब तक हम 5 छुट्टियां देख चुके हैं और गुड फ्राइडे को मिलाकर अब साल के बाकी महीनों में 11 और ट्रेडिंग हॉलिडे बचे हैं. तो आप शेयर बाजार में ट्रेडिंग की प्लानिंग से पहले हॉलिडे लिस्ट जरूर चेक कर लें.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com