विज्ञापन
Story ProgressBack

आगामी पूर्ण बजट में कई ऐतिहासिक कदम उठाए जाएंगे : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 18वीं लोकसभा में पहली बार दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में अपने अभिभाषण में कहा, "बजट में प्रमुख आर्थिक एवं सामाजिक निर्णय लिए जाएंगे और कई ऐतिहासिक कदम उठाए जाएंगे... देश के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए सुधारों की गति को बढ़ाया जाएगा..."

Read Time: 2 mins
आगामी पूर्ण बजट में कई ऐतिहासिक कदम उठाए जाएंगे : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 18वीं लोकसभा में पहली बार दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में अभिभाषण दिया...
नई दिल्ली:

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को कहा कि आगामी आम बजट, जो नरेंद्र मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला पूर्ण बजट होगा, में कई ऐतिहासिक कदम उठाए जाएंगे एवं प्रमुख आर्थिक निर्णय लिए जाएंगे.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 18वीं लोकसभा में पहली बार दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में अपने अभिभाषण में कहा कि अगले संसद सत्र में सरकार द्वारा पेश किया जाने वाला बजट भविष्योन्मुखी दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाएगा.

उन्होंने कहा, "बजट में प्रमुख आर्थिक एवं सामाजिक निर्णय लिए जाएंगे और कई ऐतिहासिक कदम उठाए जाएंगे... देश के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए सुधारों की गति को बढ़ाया जाएगा..."

राष्ट्रपति ने कहा कि केंद्र सरकार का मानना है कि निवेश के लिए राज्यों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि प्रतिस्पर्धी सहकारी संघवाद की भावना होनी चाहिए.

उन्होंने कहा कि भारत विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है, और पिछले 10 साल में आठ प्रतिशत की दर से औसत विकास हुआ है, जबकि यह कोई सामान्य काल नहीं था.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, "यह विकास दर विश्व के विभिन्न हिस्सों में वैश्विक महामारी और संघर्ष के बीच हासिल की गई है... यह पिछले 10 वर्ष में किए गए सुधारों का परिणाम है... अकेले भारत ने वैश्विक विकास में 15 प्रतिशत का योगदान दिया है... मेरी सरकार भारत को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के लिए काम कर रही है..."

समाचार एजेंसी IANS के अनुसार, राष्ट्रपति ने कहा, "मेरी सरकार लगातार विकास की गति को तेज़ कर रही है... भारत का शायद ही कोई ऐसा भूभाग होगा, जो विकास से अछूता होगा... ग्रोथ की निरंतरता हमारी गारंटी है और आने वाले बजट में ऐतिहासिक कदम दिखेंगे..."

किसानों का ज़िक्र करते हुए राष्ट्रपति ने कहा, "किसानों को ₹20,000 करोड़ ट्रांसफर किए गए... हम किसानों को ज़्यादा से ज़्यादा आत्मनिर्भर बनाएंगे..." राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में कहा, "मेरी सरकार महिलाओं के विकास को भी प्रमुखता से तवज्जो दे रही है... मेरी सरकार महिलाओं के हित के लिए कई ऐसी योजनाएं लेकर आई है, जो उनके लिए कारगर साबित हो रही हैं..."

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Previous Article
Stock Market Today: शेयर बाजार ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, सेंसेक्स पहली बार 79,000 के पार, निफ्टी नए शिखर पर
आगामी पूर्ण बजट में कई ऐतिहासिक कदम उठाए जाएंगे : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
MSME इकाइयों में 2025 तक मिलेगा 1 करोड़ 20 लाख को रोज़गार : रिपोर्ट
Next Article
MSME इकाइयों में 2025 तक मिलेगा 1 करोड़ 20 लाख को रोज़गार : रिपोर्ट
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
;