अब तक आपने स्कैम्स के कई तरीके सुने होंगे, लेकिन ऐसा कम ही होता है जब कोई स्कैमर कंपनी के असली सीईओ को ही उनका नाम लेकर फंसाने की कोशिश करे. पेटीएम के फाउंडर और सीईओ विजय शेखर शर्मा के साथ कुछ ऐसा ही हुआ.उन्होंने सोशल मीडिया पर व्हाट्सएप चैट के स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं, जिसमें एक स्कैमर खुद को विजय शेखर शर्मा बताकर उनसे पेटीएम के फंड्स से जुड़ी जानकारी मांगता दिखा.
मजेदार बात ये रही कि असली विजय शेखर शर्मा ने स्कैमर को अपनी पहचान बताए इस स्कैम को बहुत ही मजाकिया अंदाज में हैंडल किया.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
नया नंबर सेव करने का कहा, फिर मांगी कंपनी के पैसों की जानकारी
इस स्कैमर ने खुद को पेटीएम का सीईओ बताकर विजय शेखर शर्मा से कहा कि वो उसका नया नंबर सेव कर लें. फिर उसने पेटीएम में मौजूद फंड्स की जानकारी देने के लिए कहा, ताकि वह किसी को रिपोर्ट कर सके.इतना ही नहीं, स्कैमर ने पेटीएम के फाइनेंस हेड का कॉन्टैक्ट नंबर भी मांगा. इसके बाद उसने एक जीएसटी डॉक्यूमेंट के नाम पर .exe फाइल भेजकर उसे फाइनेंस हेड को फॉरवर्ड करने के लिए कहा.
Impersonating myself to me 🥸 pic.twitter.com/OtT63fKZU1
— Vijay Shekhar Sharma (@vijayshekhar) May 21, 2025
विजय शेखर शर्मा बोले- मेरी सैलरी बढ़ा दो
विजय शेखर शर्मा ने पूरा मजा लेते हुए इस स्कैमर के साथ मजेदार बातचीत की. वह खुद कंपनी के सीईओ हैं ये बात न बताकर उस स्कैमर से कहा कि वो अपनी सैलरी बढ़वाने की रिक्वेस्ट भी करना चाहते हैं. यह पूरी बातचीत काफी मजेदार है और सोशल मीडिया पर यह पोस्ट जमकर वायरल हो रहा है.
स्कैमर्स के ऐसे ट्रिक्स से बचना जरूरी
डिजिटल दुनिया में स्कैम्स के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. अब स्कैमर्स फर्जी प्रोफाइल, नकली नंबर और टेक्निकल तरीकों से लोगों को टारगेट कर रहे हैं. इस केस में असली और नकली विजय शेखर शर्मा की ये टक्कर जहां हंसने पर मजबूर करती है, वहीं हमें अलर्ट भी करती है.
सरकार का बड़ा कदम- अब 'FRI' से मिलेगा स्कैम अलर्ट
इस बीच टेलीकॉम डिपार्टमेंट (DoT) ने साइबर फ्रॉड और फाइनेंशियल स्कैम्स को रोकने के लिए एक नया टूल लॉन्च किया है- Financial Fraud Risk Indicator (FRI). यह टूल बैंकों, UPI सर्विस प्रोवाइडर्स और फाइनेंशियल इंस्टिट्यूशन्स को अलर्ट देगा जब कोई लेनदेन ऐसे नंबर पर होगा जो स्कैम के लिए फ्लैग किया गया हो.सरकार का कहना है कि यह टूल फाइनेंशियल और टेलीकॉम दोनों सेक्टर में फ्रॉड रोकने में मदद करेगा.
एयरटेल ने भी शुरू की नई सर्विस
इस महीने की शुरुआत में एयरटेल ने एक नया फ्रॉड डिटेक्शन सॉल्यूशन लॉन्च किया है जो व्हाट्सएप, टेलीग्राम, फेसबुक, इंस्टाग्राम जैसे ऐप्स पर चल रहे स्कैम्स और फेक वेबसाइट्स को रियल टाइम में ब्लॉक करेगा. ये सर्विस फिलहाल हरियाणा सर्कल में शुरू हुई है और जल्द पूरे देश में लागू होगी.
इस तरह के स्कैम सले कैसे बचें?
अगर कोई नया नंबर लेकर खुद को ऑफिस का बड़ा अधिकारी बताकर आपसे जानकारी मांगे, तो अलर्ट हो जाएं. खासकर अगर वो किसी तरह की फाइल या फाइनेंशियल डिटेल्स भेजने को कहे.जैसे विजय शेखर शर्मा ने इस स्कैम का मजाक बनाकर शेयर किया, वैसे ही हमें भी सतर्क रहना चाहिए ताकि हम और हमारी पर्सनल डिटेल्स सेफ रहे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं