विज्ञापन

डॉलर के मुकाबले रुपया 20 पैसे मजबूत,भारत-अमेरिका ट्रेड डील की उम्मीद से भारतीय करेंसी ने पकड़ी तेज रफ्तार

Rupee vs US Dollar Today :एक तरफ जहां शुक्रवार को शेयर बाजार में आईटी शेयरों की वजह से भारी हाहाकार मचा हुआ है और सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम हो गए हैं, वहीं दूसरी तरफ हमारी करेंसी यानी भारतीय रुपये (Indian Rupee) ने कमाल कर दिया है.

डॉलर के मुकाबले रुपया 20 पैसे मजबूत,भारत-अमेरिका ट्रेड डील की उम्मीद से भारतीय करेंसी ने पकड़ी तेज रफ्तार
Dollar vs Rupee Today: फॉरेक्स मार्केट में शुक्रवार को रुपये की चाल बहुत शानदार रही.

Rupee vs Dollar: भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित ट्रेड एग्रीमेंट को लेकर बढ़ती उम्मीदों के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में रुपया मजबूत हुआ. अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 20 पैसे चढ़कर 94.20 के स्तर पर पहुंच गया. इंटरबैंक फॉरेन एक्सचेंज मार्केट में रुपया 94.30 प्रति डॉलर पर खुला. कारोबार के दौरान इसमें और मजबूती आई और यह 94.20 प्रति डॉलर तक पहुंच गया. यह पिछले बंद भाव के मुकाबले 20 पैसे की बढ़त है.

फॉरेक्स ट्रेडर्स के अनुसार, कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और विदेशी निवेश के माहौल में सुधार से रुपये को सपोर्ट मिला है. बाजार जानकारों का कहना है कि फिलहाल रुपये का ओवरऑल ट्रेंड पॉजिटिव बना हुआ है.

 मोदी-ट्रंप की बातचीत से बढ़ा निवेशकों का भरोसा

भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने गुरुवार को कहा था कि व्यापार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच चर्चा का एक अहम विषय रहा. दोनों नेताओं ने अपने-अपने वार्ताकारों को प्रस्तावित ट्रेड एग्रीमेंट को जल्द अंतिम रूप देने का निर्देश दिया है. इसी वजह से निवेशकों का भरोसा बढ़ा है और रुपये को मजबूती मिली है. रुपया इससे पहले मंगलवार को 10 पैसे मजबूत होकर 94.40 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था.

बाजार में मची भगदड़, लेकिन रुपये ने मारी बाजी!

हालांकि घरेलू शेयर बाजारों में कमजोरी देखने को मिली. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 786.58 अंक गिरकर 76,624.90 पर पहुंच गया. वहीं निफ्टी 210.95 अंक फिसलकर 23,959.80 के स्तर पर कारोबार करता दिखा.

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की स्थिति दिखाने वाला डॉलर इंडेक्स 0.08 % बढ़कर 100.92 पर पहुंच गया. अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड की कीमत 0.85 % गिरकर करीब 79.17 डॉलर प्रति बैरल रही. वहीं शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) गुरुवार को शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने 1,025.20 करोड़ रुपये के शेयर बेचे.

ये भी पढ़ें: एक्सेंचर के झटके से लहूलुहान हुआ IT सेक्टर, इन्फोसिस 8.5% तक टूटा, लाखों कर्मचारियों की बढ़ी धड़कनें

लेखक के बारे में
img
अनिशा कुमारी
सबएडिटर
मैं करीब 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में एनडीटीवी में सबएडिटर के रूप में कार्यरत हूं. मैंने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, ट्र... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indian Rupee, Indian Rupee Against US Dollar, US Dollar Exchange Rate, India US Trade Deal 2026, Forex Market
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com