विज्ञापन

पैरेंट्स डॉक्टर बनाना चाहते थे, मैं PM बन गया...ऋषि सुनक ने बताया ये मजेदार किस्सा

ऋषि सुनक ने निखिल कामथ के पॉडकास्ट में बताया कि वह डॉक्टर न बनकर अपने माता-पिता को निराश कर दिए थे. जानें पीएम पद छोड़ने के बाद की लाइफ और अक्षता मूर्ति के साथ उनके रिश्तों को लेकर उन्होंन क्या कहा.

पैरेंट्स डॉक्टर बनाना चाहते थे, मैं PM बन गया...ऋषि सुनक ने बताया ये मजेदार किस्सा
Rishi Sunak ने बताया कि PM पद छोड़ने के बाद उनकी जिंदगी में पहली बार ऐसा समय आया है जब उन्हें साफ-साफ पता नहीं है कि आगे क्या करना है. (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:

ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने हाल ही में जेरोधा के को-फाउंडर निखिल कामथ के पॉडकास्ट में अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ा एक ऐसा किस्सा सुनाया, जिससे हर भारतीय परिवार खुद को जोड़कर देख सकता है. इस पॉडकास्ट में वह अपनी पत्नी अक्षता मूर्ति के साथ नजर आए. इस दौरान ऋषि सुनक ने मजाकिया अंदाज में कहा कि उन्होंने अपने माता-पिता को निराश किया है. अब आप सोच रहे होंगे कि देश का प्रधानमंत्री बनने वाला बेटा माता-पिता को कैसे निराश कर सकता है? तो इसके पीछे की वजह बड़ी दिलचस्प है.

उन्होंने बताया कि उनके माता-पिता चाहते थे कि वे डॉक्टर बनें, लेकिन उन्होंने अलग रास्ता चुना और आगे चलकर प्रधानमंत्री बन गए. 

पैरेंट्स चाहते थे डॉक्टर बनाना, बेटा बन गया पीएम!

पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान ऋषि सुनक ने बताया कि ज्यादातर भारतीय मूल के परिवारों की तरह उनके माता-पिता भी चाहते थे कि वह डॉक्टर बनें. उनके पिता खुद एक डॉक्टर थे और मां फार्मासिस्ट, इसलिए घर में डॉक्टरी का ही माहौल था. सुनक ने हंसते हुए कहा, "मैंने उन्हें निराश किया क्योंकि मैं डॉक्टर नहीं बना."

इसी बात को याद करते हुए उन्होंने मजाक में कहा कि इस फैसले से उन्होंने अपने माता-पिता को थोड़ा निराश कर दिया था. हालांकि, किस्मत को कुछ और ही मंजूर था.डॉक्टरी की जगह उन्होंने राजनीति चुनी और सीधे ब्रिटेन के पीएम की कुर्सी तक जा पहुंचे.

पीएम की कुर्सी जाने के बाद अब कैसी लाइफ जी रहे ऋषि सुनक? 

पीएम पद छोड़ने के बाद लाइफ कैसी है? इस पर ऋषि सुनक ने बड़े खुले मन से बात की. ऋषि सुनक ने बताया कि प्रधानमंत्री पद छोड़ने के बाद उनकी जिंदगी में पहली बार ऐसा समय आया है जब उन्हें साफ-साफ पता नहीं है कि आगे क्या करना है.उन्होंने कहा कि अब उनके पास कोई गूगल कैलेंडर रिमाइंडर नहीं है जो बताए कि उन्हें क्या करना है. 

ऋषि सुनक के मुताबिक, "पहली बार मेरे करियर में ऐसा वक्त आया है जब मुझे नहीं पता कि आगे क्या होगा. यह मुश्किल तो है, लेकिन काफी रोमांचक भी है क्योंकि अब मैं वो सोच सकता हूं जो मैं करना चाहता हूं."

सुनक ने कहा कि अब उनके सामने कोई तय माइलस्टोन नहीं है.इस वजह से अब उन्हें पहली बार यह सोचना पड़ रहा है कि वे खुद क्या करना चाहते हैं, न कि सिर्फ अगला करियर कदम क्या होना चाहिए.

अक्षता मूर्ति की सलाह, खुद के प्रति दयालु रहें

ऋषि सुनक की पत्नी अक्षता मूर्ति ने भी इस बदलाव पर अपने दिल की बात कही. उन्होंने कहा कि जब आप इतनी तेज रफ्तार वाली जिंदगी से अचानक रुकते हैं, तो वो सन्नाटा डरावना हो सकता है. अक्षता ने कहा, "ऐसी स्थिति में आपको सबसे पहले खुद के प्रति दयालु होना पड़ता है." अक्षता ने अपनी पहचान पर भी बात की और कहा कि उन्हें सिर्फ किसी की बेटी या पत्नी के रूप में पहचाने जाने से ज्यादा अपनी खुद की छाप छोड़ने में दिलचस्पी है.

इस पॉडकास्ट में सिर्फ राजनीति ही नहीं, बल्कि ऋषि सुनक और अक्षता की निजी जिंदगी की कई मदेदार बातें भी सामने आईं.

20 साल का साथ और आइसक्रीम पर झगड़े

पॉडकास्ट में ऋषि और अक्षता की बॉन्डिंग भी देखने को मिली. अक्षता ने मजाक में कहा कि ऋषि के माता-पिता इतने शानदार थे कि वह उनसे रिश्ता न टूटने देने के लिए ऋषि से शादी करने को तैयार हो गई थीं. 20 साल से साथ रह रहे इस कपल ने बताया कि उनकी लाइफ भी आम लोगों जैसी है, जहां आइसक्रीम के फ्लेवर को लेकर भी छोटे-मोटे झगड़े हो जाते हैं.

निखिल कामथ के इस People by WTF पॉडकास्ट की खास बात यह थी कि पहली बार कोई  कपल उनके शो पर आया था. इस पॉडकास्ट के कई क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. खासकर वो पार्ट जहां अक्षता और निखिल के बीच कन्नड़ भाषा में छोटी-सी बातचीत हुई. यह इंडियन आडिएंस को काफी पसंद आ रहा है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com