विज्ञापन

ग्लोबल संकट के बीच भारत की आर्थिक रफ्तार बढ़ाने की तैयारी, पीएम मोदी ने EAC-PM के साथ की बड़ी बैठक

पीएम मोदी ने आर्थिक सलाहकार परिषद (EAC-PM) के सदस्यों के साथ बैठक में वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारत की आर्थिक ग्रोथ रेट को और तेज करने के उपायों पर चर्चा की.

ग्लोबल संकट के बीच भारत की आर्थिक रफ्तार बढ़ाने की तैयारी, पीएम मोदी ने EAC-PM के साथ की बड़ी बैठक

ग्लोबल मार्केट में जारी टेंशन के बीच पीएम मोदी ने शनिवार को 'प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद' (ईएसी-पीएम) के सदस्यों के साथ एक अहम बैठक की. इस हाई लेवल मीटिंग का उद्देश्य मौजूदा वैश्विक चुनोंतियों का डटकर मुकाबला करना और भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार को और तेज करना था. 

आम नागरिक से साथ इंडस्ट्री से जुड़े लोगों पर हुई बात

आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बैठक के दौरान देश में सुधारों के लिए उठाए जाने वाले कदमों पर चर्चा हुई. परिषद के सदस्यों ने आम नागरिक के लिए जीवन की सुगमता और इंडस्ट्री के लिए कारोबारी सुगमता को और बेहतर बनाने से जुड़े अलग-अलग नीतिगत सुधारों पर विचार विमर्श हुआ.

ईएसी-पीएम के सदस्यों ने मिडिल ईस्ट के टेंशन पर रखे अपने विचार

बैठक में सिर्फ घरेलू मोर्चे पर ही नहीं, बल्कि वैश्विक स्थितियों पर भी चर्चा हुई. सूत्रों ने बताया कि मिडिल ईस्ट में जारी टेंशन का भारत पर क्या संभावित असर हो सकता है, इसका बारीकी से आकलन किया गया.साथ ही ईएसी-पीएम के सदस्यों ने इस दौरान मौजूदा आर्थिक स्थिति और भविष्य की चुनौतियों को लेकर अपना विश्लेषण भी प्रस्तुत किया.

यह बैठक ऐसे समय पर हुई जब दुनिया में अनिश्चितता और भू-राजनीतिक तनाव बढ़ रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था तेज गति से बढ़ रही है. वित्त वर्ष 2025-26 की जनवरी से मार्च वाली तिमाही में जीडीपी ग्रोथ लगभग 7.8% रहने का अनुमान है, जो काफी मजबूत मानी जा रही है. पूरे वित्त वर्ष में भी भारत की आर्थिक वृद्धि दर करीब 7.7% रही.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com