Petrol Price Update: अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच कच्चे तेल की कीमत में एक बार फिर से उछाल देखने को मिल रहा है. कच्चा तेल एक प्रतिशत की तेजी के साथ 74 डॉलर पर बैरल की दर से ट्रेड कर रहा है. वहीं, ब्रेंट क्रूड 79 डॉलर पर बैरल की दर से ट्रेड कर रहा है. हालांकि, अभी इस का असर पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर पढ़ता नहीं दिख रहा है. देश की राजधानी नई दिल्ली में पेट्रोल बिना किसी बदलाव के 9 जुलाई यानी गुरुवार को भी ₹102.12 प्रति लीटर बिक रहा है. वहीं, अगर डीजल की बात करें, तो डीजल भी तो डीजल की कीमत में भी गुरुवार को कोई बदलाव नहीं हुआ. राजधानी दिल्ली में बिना किसी बदलाव के गुरुवार को ₹95.20 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है.
9 जुलाई को पेट्रोल की कीमतें
- दिल्ली में पेट्रोल की कीमत: ₹102.12/लीटर
- कोलकाता में पेट्रोल की कीमत: ₹113.51/लीटर
- मुंबई में पेट्रोल की कीमत: ₹111.21/लीटर
- चेन्नई में पेट्रोल की कीमत: ₹108.01/लीटर
- हैदराबाद में पेट्रोल की कीमत: ₹115.73/लीटर
- बेंगलुरु में पेट्रोल की कीमत: ₹110.89/लीटर
- 9 जुलाई को डीजल की कीमतें
- दिल्ली में डीजल की कीमत: ₹95.20/लीटर
- कोलकाता में डीजल की कीमत: ₹99.82/लीटर
- मुंबई में डीजल की कीमत: ₹97.83/लीटर
- चेन्नई में डीजल की कीमत: ₹99.66/लीटर
- हैदराबाद में डीजल की कीमत: ₹103.82/लीटर
- बेंगलुरु में डीजल की कीमत: ₹98.80/लीटर
कच्चे तेल की कीमत में जारी है उबाल
हालांकि, पेट्रोल डीजल में ये स्थिरता कब तक बनी रहेगी यह कहना मुश्किल है. दरअसल, अमेरिका-ईरान युद्ध की वजह से कच्चे तेल की कीमत में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है. इंटरनेशनल मार्केट की बात करें, तो ब्रेंट क्रूड वायदा पिछले कारोबारी सेशन में बढ़त के साथ 79.28 डॉलर/बैरल पर ट्रेड कर रहा था, जबकि बुधवार के कारोबारी सत्र की समाप्ति पर यह 5% से अधिक की तेजी के साथ 78.02 डॉलर पर बंद हुआ था. वहीं, अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड फ्यूचर्स 74.76 डॉलर/ बैरल पर कारोबार कर रहा था, जो आज यानी गुरुवार को लगभग एक प्रतिशत की तेजी के साथ 74 डॉलर के ऊपर ट्रेड कर रहा है. 6 जून के अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड फ्यूचर्स 68 डॉलर प्रति बैरल की दर से बिक रहा था, जो अब लगभग 10 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 74 प्रति डॉलर के ऊपर पहुंच गया है, वहीं, इस युद्ध के जारी रहने पर कच्चा तेल 80 डॉलर प्रति बैरल तक जाने की आशंका जताई जा रही है.
तेल कंपनियों के शेयर में आई गिरावट
कच्चे तेल की बढ़ती कीमत के बीच गुरुवार को सभी तेल कंपनियों के शेयर में भारी गिरावट नजर आई. बीपीसीएल के शर में -3.31% प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई. इसके अलावा, हिंदुस्तान पेट्रोलियम के शेयर में 4.71% की गिरावट आई. इसके अलावा आईओसीएल के शेयर की बात करें तो इसमें भी 3.20% की गिरावट देखने को मिली. इस बात के साफ संकेत है कि तेल कंपनियां बढ़ी हुई लागत को ज्यादा दिनों तक वहन नहीं कर पाएगा. लिहाजा, ऐसे में कभी भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा देखने को मिल सकता है.
यह भी पढ़ें- E20 ईंधन से एक्सीलरेशन तो बढ़ता है लेकिन माइलेज कुछ कम जरूर होता है... NDTV से बोले हरदीप पुरी
10 दिनों में नहीं बदले हैं पेट्रोल डीजल के दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत राजधानी दिल्ली में पिछले 10 दिनों से स्थिर है. यानी ₹102.12 प्रति लीटर पर बना हुआ है. इसके साथ ही डीजल की कीमत में भी कोई बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है. राजधानी दिल्ली में डीजल भी पिछले 10 दिनों से ₹95.20 के स्तर पर बना हुआ है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं