केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप पुरी ने E20 फ्यूल पर हो रही चर्चा को लेकर कहा कि जो भारत में दो साल से चल रहा है, लेकिन अब इसकी चर्चा इतनी क्यों हो रही है. 2 साल पहले ही E20 लॉन्च की जा चुकी है तो इसकी चर्चा अचानक से अभी क्यों हो रही है. हम अब E25 लॉन्च कर चुके हैं और इसपर काम कर रहे हैं, रिसर्च हो रहे हैं. लेकिन अब E20 पर अब चिंता हो रही है. हरदीप पुरी ने कहा हीरो मोटर्स ने 1.5 करोड़ वहानों की सर्विस की है जो E20 फ्यूल का इस्तेमाल कर रहे हैं. लेकिन एक भी शिकायत सामने नहीं आई.
पुराने वाहन 30 हजार किलोमीटर चल चुके हैं चिंता अब हो रही
हालांकि दिक्कतें पुराने वाहनों पर आ रही है. जो साल 2023 से पहले बने हुए हैं. कस्टमर पुराने वाहनों पर दिक्कतों को बता रहे हैं. इस पर केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने कहा कि पुरानी गाड़ियां में E20 डाली जा रही है. वह वाहन 30000 किलोमीटर चल चुके हैं, इनका इनश्योरेंस भी है. लेकिन चिंता अब क्यों हो रही है. यह लोग केवल 5 जून के बाद रहे हैं.
हां एथेनॉल से माइलेज कम होती है लेकिन इसके कई कारण हैं
जहां तक माइलेज के घटने की बात कहा जा रहा है. तो हाँ, ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग के क्षेत्र में यह बात अच्छी तरह से साबित हो चुकी है, खासकर उन लोगों के बीच जो फ्यूल स्पेशलिस्ट हैं. एथेनॉल एक्शलेरेशन करने में मदद करता है. एथेनॉल का ऑक्टेन 108 है जबकि पेट्रोल का ऑक्टेन 84 है. इसलिए कुछ प्रतिशत में एथेनॉल कम माइलेज देता है. लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि ड्राइविंग पर भी यह निर्भर करता है. साथ ही आपकी गाड़ी कौन सी है यह भी मायने रखती है. आपकी गाड़ी की स्पीड भी मायने रखती है. यह ट्रैक पर भी निर्भर करता है.
हरदीप पुरी ने कहा अगर आप 40 किलोमीटर की स्पीड से चल रहे हैं और बिना किसी मोड़ के आप घुमाते-फिराते चल रहे हैं तो आपकी गाड़ी की माइलेज अच्छी देगी. यह सब कई कारणों पर डिपेंड करता है. किसी एक चीज पर नहीं है कि एथेनॉल कम माइलेज देता है.
हरदीप पुरी ने कहा, हमने E15 पिछले साढ़े तीन साल से इस्तेमाल हो रहा है. इसके बाद E20 का इस्तेमाल हम पिछले साल अप्रैल से कर रहे हैं. लेकिन कहा जा रहा है कि अब जल्दी से E25 लाया जा रहा है. लेकिन ऐसा नहीं है, इसका परीक्षण चल रहा है. जब इसकी रिपोर्ट आएगी तो इसका मूल्यांकन किया जाएगा. इसके बाद स्टेक होल्डर्स से बात की जाएगी, साथ ही वाहन बनाने वाली कंपनियों से बात की जाएगी.
यह भी पढ़ेंः बिहार में Toll Tax को लेकर बड़ा बदलाव, प्राइवेट गाड़ियां फ्री, इन वाहनों से होगी अब वसूली
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं