Petrol Diesel Rate July 8: सरकारी ऑयल कंपनियां IOCL, HPCL और BPCL हर दिन पेट्रोल-डीजल के नए रेट अपडेट करती हैं. आज यानी 8 जुलाई 2026 के लिए भी नए रेट जारी कर दिए गए हैं. हालांकि राहत की बात यह है कि इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच आज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है.आज भी देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है.
हर शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम अलग होते हैं. इसलिए अगर आप आज अपनी गाड़ी लेकर घर से निकलने की तैयारी कर रहे हैं तो पहले अपने शहर में पेट्रोल और डीजल का ताजा रेट जरूर देख लें.
आज 8 जुलाई को आपके शहर में पेट्रोल और डीजल का ताजा भाव
- दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.
- मुंबई में पेट्रोल 111.21 रुपये प्रति लीटर और डीजल 97.83 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
- कोलकाता में पेट्रोल 113.51 रुपये प्रति लीटर है, जबकि डीजल 99.82 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.
- चेन्नई में पेट्रोल 108.01 रुपये प्रति लीटर और डीजल 99.66 रुपये प्रति लीटर है.
- हैदराबाद में पेट्रोल 115.73 रुपये प्रति लीटर और डीजल 103.82 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.
- बेंगलुरु में पेट्रोल 110.89 रुपये प्रति लीटर और डीजल 98.80 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
ग्लोबल मार्केट में फिर बढ़ी कच्चे तेल की कीमत
ग्लोबल मार्केट में बुधवार को कच्चे तेल की कीमतों में फिर तेजी देखने को मिली. अमेरिका की तरफ से ईरान पर सैन्य हमला किए जाने के बाद वेस्ट एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ गया है. इससे तेल की सप्लाई पर असर पड़ने की चिंता बढ़ गई है.ब्रेंट क्रूड की कीमत करीब 2.8 फीसदी चढ़कर 76 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई. वहीं अमेरिकी WTI क्रूड भी 72 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर निकल गया.
OPEC+ ने फिर बढ़ाया तेल का प्रोडक्शन
OPEC+ ने अगस्त 2026 से हर दिन 1.88 लाख बैरल अतिरिक्त तेल का प्रोडक्शन करने का फैसला लिया है. यह लगातार पचासवीं बार है जब संगठन ने हर महीने प्रोडक्शन बढ़ाने का फैसला किया है. इसके बाद भी भारत में तेल की कीमतों में कोई राहत नहीं मिली है.
चार महीने में चार बार बढ़े थे दाम
अमेरिका और ईरान के बीच चले चार महीने के तनाव के दौरान भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें चार बार बढ़ाई गई थीं. इस दौरान पेट्रोल और डीजल कीमतों में कुल मिलाकर करीब 7.5 से 8 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी हुई थी.हालांकि, 25 मई से की पेट्रोल- डीजल कीमतों में कोई नई राहत या झटका नहीं मिला है.
पेट्रोल-डीजल कब हो सकता है सस्ता?
पिछले एक हफ्ते में दुनिया भर में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है. वेस्ट एशिया में तनाव कम होने और OPEC+ की तरफ से तेल का प्रोडक्शन बढ़ाने के फैसले के बाद लोगों को उम्मीद थी कि भारत में भी पेट्रोल और डीजल सस्ता होगा. लेकिन फिलहाल ग्राहकों को इसका फायदा नहीं मिला है और कीमतें पहले जैसी ही बनी हुई हैं.
हाल ही में पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भी साफ कहा था कि इस समय पेट्रोल और डीजल के दाम कम करने पर सरकार विचार नहीं कर रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं