विज्ञापन

Petrol Diesel Price Today: कच्चे तेल में लगी 'आग' के बीच पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जानें दिल्ली-मुंबई समेत अपने शहर का ताजा भाव

Petrol, Diesel prices today, April 21, 2026: आज यानी 21 अप्रैल को दिल्ली, मुंबई और नोएडा समेत बड़े शहरों में पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए गए हैं...जानें अंतरराष्ट्रीय तनाव के बीच आज पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा. घर बैठे कैसे चेक करें भाव...

Petrol Diesel Price Today: कच्चे तेल में लगी 'आग' के बीच पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जानें दिल्ली-मुंबई समेत अपने शहर का ताजा भाव
Petrol Diesel Price Today: भारत के पास 60 दिनों से ज्यादा का कच्चा तेल, पेट्रोल, डीजल और ATF का स्टॉक है. 
नई दिल्ली:

Petrol, Diesel Prices on 21 April: ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव के बीच भारतीय तेल कंपनियों (OMCs) ने आज राहत दी है. 21 अप्रैल को देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है. अगर आप भी आज गाड़ी की टंकी फुल करवाने की सोच रहे हैं, तो जान लें कि आज आपके शहर में पेट्रोल और डीजल किस भव पर बिक रहा है.

देश प्रमुख शहरों में आज के ताजा भाव (Petrol-Diesel Rates)

  • दिल्ली (New Delhi): पेट्रोल का दाम ₹94.77 प्रति लीटर और डीजल ₹87.67 प्रति लीटर पर टिका हुआ है.
  • मुंबई (Mumbai): पेट्रोल ₹103.54 और डीजल ₹90.03 प्रति लीटर मिल रहा है.
  • कोलकाता (Kolkata):  पेट्रोल की कीमत ₹105.41 और डीजल की ₹92.02 प्रति लीटर है.
  • चेन्नई (Chennai):  पेट्रोल ₹101.23 और डीजल ₹92.81 प्रति लीटर बिक रहा है.
  • बेंगलुरु (Bangalore):  पेट्रोल का भाव ₹102.92 और डीजल ₹90.99 प्रति लीटर है.
  • नोएडा (Noida):  पेट्रोल ₹95.12 और डीजल ₹88.29 प्रति लीटर पर  है.
  • गुरुग्राम (Gurgaon):  पेट्रोल ₹95.65 और डीजल ₹88.10 प्रति लीटर है.

ग्लोबल मार्केट में टेंशन, पर भारत के पास है 'बैकअप'

मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव की वजह से कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल आया था. ब्रेंट क्रूड $95.89 और WTI क्रूड $90.12 प्रति बैरल तक जा पहुंचा था. हालांकि, रक्षा मंत्रालय ने साफ किया है कि भारत के पास पर्याप्त स्टॉक मौजूद है. देश के पास 60 दिनों से ज्यादा का कच्चा तेल, पेट्रोल, डीजल और ATF का स्टॉक है. 

वहीं, LNG का 50 दिन और LPG का 40 दिन का बैकअप तैयार है. सरकार ने सप्लाई चैन को सुरक्षित रखने के लिए अब अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और लैटिन अमेरिका जैसे देशों से भी तेल मंगाना शुरू कर दिया है.

घर बैठे ऐसे चेक करें अपने शहर का सटीक रेट

आप केवल एक SMS भेजकर भी अपने शहर के ताजा दाम जान सकते हैं...

  • Indian Oil (IOCL): टाइप करें RSP <space> City Code और 9224992249 पर भेजें .
  • Bharat Petroleum (BPCL): टाइप करें RSP और 9223112222 पर भेजें .
  • Hindustan Petroleum (HPCL): टाइप करें HP Price और 9222201122 पर भेजें .

इसके अलावा आप तेल कंपनियों की आधिकारिक वेबसाइट्स iocl.com, bharatpetroleum.in या hindustanpetroleum.com पर जाकर भी लेटेस्ट रेट देख सकते हैं.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com