विज्ञापन

Petrol-Diesel Prices: दिल्‍ली में पेट्रोल नोएडा से सस्‍ता! आज छुट्टी वाले दिन पेट्रोल-डीजल पर राहत, जानें अपने शहर के भाव

Petrol Diesel Rates Today: पेट्रोल-डीजल के दाम जिस तरह मिडिल ईस्‍ट संकट के बीच भी स्थिर हैं, ये आम लोगों के लिए बड़ी राहत है. हालांकि अब अंदेशा जताया जा रहा है कि घाटे में धंधा कर रही हैं तेल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा सकती हैं.  

Petrol-Diesel Prices: दिल्‍ली में पेट्रोल नोएडा से सस्‍ता! आज छुट्टी वाले दिन पेट्रोल-डीजल पर राहत, जानें अपने शहर के भाव
Petrol Diesel Prices Today in India: आज आपके शहर में क्‍या भाव बिक रहा है पेट्रोल डीजल?

Petrol Rates Diesel Rates: अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर कच्‍चे तेल की बढ़ती कीमतों के बावजूद देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर राहत है. आज रविवार को छुट्टी वाले दिन तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतें नहीं बढ़ाई है. हालांकि नोएडा की तुलना में देखें तो राजधानी दिल्‍ली में पेट्रोल-डीजल सस्‍ता है. नोएडा में पेट्रोल जहां 94.90 रुपये/लीटर बिक रहा है, वहीं दिल्‍ली में 13 पैसे सस्‍ता पेट्रोल 94.77 रुपये/लीटर बिक रहा है. डीजल नोएडा में 88.01 रुपये के भाव बिक रहा है, जबकि  87.67 रुपये के भाव मिल रहा है. देश के अलग-अलग शहरों में भी पेट्रोल-डीजल के भाव में 13 से 20 पैसे तक का अंतर दिख रहा है.

आपके शहर में आज पेट्रोल के दाम

  • नई दिल्ली में पेट्रोल के दाम : 94.77 रुपये प्रति लीटर

  • नोएडा में पेट्रोल के दाम :  94.72 रुपये प्रति लीटर

  • हैदराबाद में पेट्रोल के दाम : 107.46 रुपये प्रति लीटर

  • इंदौर में पेट्रोल के दाम : 106.48 रुपये प्रति लीटर

  • पटना में पेट्रोल के दाम : 105.58 रुपये प्रति लीटर

  • जयपुर में पेट्रोल के दाम : 104.72 रुपये प्रति लीटर

  • मुंबई में पेट्रोल के दाम : 104.21 रुपये प्रति लीटर

  • पुणे में पेट्रोल के दाम : 104.04 रुपये प्रति लीटर

  • कोलकाता में पेट्रोल के दाम : 103.94 रुपये प्रति लीटर

  • बेंगलुरु में पेट्रोल के दाम : 102.92 रुपये प्रति लीटर

  • चेन्नई में पेट्रोल के दाम : 100.75 रुपये प्रति लीटर

  • नासिक में पेट्रोल के दाम : 95.50 रुपये प्रति लीटर

  • सूरत में पेट्रोल के दाम : 95.00 रुपये प्रति लीटर

  • लखनऊ में पेट्रोल के दाम : 94.69 रुपये प्रति लीटर

  • अहमदाबाद में पेट्रोल के दाम : 94.49 रुपये प्रति लीटर

  • चंडीगढ़ में पेट्रोल के दाम : 94.30 रुपये प्रति लीटर

आपके शहर में आज डीजल के दाम

  • नई दिल्ली में डीजल के दाम : 87.67 रुपये प्रति लीटर

  • नोएडा में डीजल के दाम : 88.01 रुपये प्रति लीटर

  • हैदराबाद में डीजल के दाम : 95.70 रुपये प्रति लीटर

  • पटना में डीजल के दाम : 93.80 रुपये प्रति लीटर

  • चेन्नई में डीजल के दाम : 92.34 रुपये प्रति लीटर

  • मुंबई में डीजल के दाम : 92.15 रुपये प्रति लीटर

  • इंदौर में डीजल के दाम : 91.88 रुपये प्रति लीटर

  • कोलकाता में डीजल के दाम : 90.76 रुपये प्रति लीटर

  • पुणे में डीजल के दाम : 90.57 रुपये प्रति लीटर

  • जयपुर में डीजल के दाम : 90.21 रुपये प्रति लीटर

  • अहमदाबाद में डीजल के दाम : 90.17 रुपये प्रति लीटर

  • नासिक में डीजल के दाम : 89.50 रुपये प्रति लीटर

  • बेंगलुरु में डीजल के दाम : 89.02 रुपये प्रति लीटर

  • सूरत में डीजल के दाम : 89.00 रुपये प्रति लीटर

  • लखनऊ में डीजल के दाम : 87.80 रुपये प्रति लीटर

  • चंडीगढ़ में डीजल के दाम : 82.45 रुपये प्रति लीटर

नोट: अलग-अलग शहरों में और अलग-अलग पेट्रोल पंपों पर डीजल-पेट्रोल की कीमतों में अंंतर हो सकता है. 

पेट्रोल-डीजल के दाम जिस तरह मिडिल ईस्‍ट संकट के बीच भी स्थिर हैं, ये आम लोगों और कई सेक्‍टर्स के लिए बड़ी राहत है. कारण कि पेट्रोल-डीजल की कीमतें बहुत सारी चीजों की लागत को प्रभावित करती हैं. हालांकि अब अंदेशा जताया जा रहा है कि घाटे में धंधा कर रही हैं तेल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा सकती हैं.  

ये भी पढ़ें:  Mother's Day 2026: मां को दें सोने का तोहफा, तनिष्क, मालाबार और सेनको जैसे बड़े ब्रांड्स लाए 'बंपर सेल'

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com