विज्ञापन

Petrol Diesel Price Today: कच्चा तेल फिर $114 के पार, आपके शहर में पेट्रोल-डीजल महंगा हुआ या सस्ता? जानें ताजा रेट

Petrol Diesel Price Today: ग्लोबल मार्केट में ब्रेंट क्रूड की कीमतों में भारी उछाल के बावजूद सरकारी तेल कंपनियों ने आम आदमी को राहत दी है. दिल्ली, मुंबई से लेकर नोएडा तक पेट्रोल-डीजल के रेट में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है.

Petrol Diesel Price Today: कच्चा तेल फिर $114 के पार, आपके शहर में पेट्रोल-डीजल महंगा हुआ या सस्ता? जानें ताजा रेट
Petrol-Diesel Price Today in India May 5, 2026: सरकारी तेल कंपनियों ने आम उपभोक्ताओं को राहत देते हुए पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है.

Petrol Diesel RateToday: ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में एक बार फिर जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है. पश्चिम एशिया (Middle East War) में जारी तनाव और एनर्जी इंफ्रा पर हुए हमलों के कारण ब्रेंट क्रूड (Brent Crude Price) का भाव $114 प्रति बैरल के पार जा पहुंचा है. सोमवार को इसमें करीब 6% का बड़ा उछाल दर्ज किया गया. कच्चे तेल की इस बढ़ती आग का सीधा असर तेल कंपनियों की जेब पर पड़ रहा है, लेकिन राहत की बात यह है कि भारतीय तेल कंपनियों ने आज, 5 मई 2026 को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया है.

अपनी गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले जान लीजिए कि आज दिल्ली, मुंबई सहित आपके शहर में तेल किस भाव बिक रहा है...

देश के प्रमुख प्रमुख शहरों में आज के पेट्रोल-डीजल रेट (Fuel Rates in Major Cities)

  • नई दिल्ली में आज पेट्रोल ₹94.77 और डीजल ₹87.67 प्रति लीटर मिल रहा है.
  • मुंबई  में आज पेट्रोल ₹103.50 और डीजल ₹90.03 प्रति लीटर मिल रहा है.
  • कोलकाता  में आज पेट्रोल ₹105.45 और डीजल ₹92.02 प्रति लीटर मिल रहा है.
  • चेन्नई में आज पेट्रोल ₹100.93 और डीजल ₹92.48 प्रति लीटर मिल रहा है.
  • बेंगलुरु  में आज पेट्रोल ₹102.92 और डीजल ₹90.99 प्रति लीटर मिल रहा है.
  • गुरुग्राम  में आज पेट्रोल ₹95.65 और डीजल ₹88.10 प्रति लीटर मिल रहा है.
  • नोएडा  में आज पेट्रोल ₹94.74 और डीजल ₹87.81 प्रति लीटर मिल रहा है.
  • भुवनेश्वर में आज पेट्रोल ₹101.16 और डीजल ₹92.74 प्रति लीटर मिल रहा है.
  • चंडीगढ़  में आज पेट्रोल ₹94.30 और डीजल ₹82.45 प्रति लीटर मिल रहा है.

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) के पास जहाजों पर हमलों की खबरों ने तेल बाजार में घबराहट पैदा कर दी है. जहां ब्रेंट क्रूड $114 के करीब बना हुआ है, वहीं वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (WTI) $105 के नीचे ट्रेड कर रहा है. 

तेल कंपनियों को हो रहा भारी घाटा 

पिछले दो महीनों से पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बावजूद उपभोक्ताओं के हितों को ध्यान में रखते हुए पेट्रोल, डीजल और घरेलू एलपीजी के दाम नहीं बढ़ाए गए हैं. हालांकि, इंडस्ट्रियल डीजल और कमर्शियल एलपीजी के दाम बढ़ाए गए हैं जो कुल खपत का केवल 10 प्रतिशत है.सार्वजनिक क्षेत्र की इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPCL)  को इस वजह से नुकसान उठाना पड़ रहा है. कच्चे तेल की लागत बढ़ने और खुदरा दाम में स्थिरता की वजह से इन पेट्रोलियम कंपनियों को प्रति लीटर 25-28 रुपये तक का ‘अंडर-रिकवरी' यानी लागत से कम कीमत पर बिक्री करना पड़ रहा है.पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा के अनुसार, सरकार के पास फिलहाल इन कंपनियों के घाटे की भरपाई के लिए वित्तीय समर्थन देने का कोई प्रस्ताव नहीं है. 

कैसे चेक करें अपने शहर के दाम? 

पेट्रोल-डीजल की कीमतें हर दिन सुबह 6 बजे अपडेट की जाती हैं. फॉरेन करेंसी रेट के साथ ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों के आधार पर फ्यूल की कीमतों में बदलाव होता है. आप अपने फोन से एक SMS भेजकर भी ताजा रेट जान सकते हैं. इंडियन ऑयल के ग्राहक 'RSP <स्पेस> शहर का कोड' लिखकर 9224992249 पर मैसेज भेज सकते हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com