विज्ञापन

Petrol-Diesel Prices: आज 16 मई, शनिवार को जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, सरकार के एक और बड़े फैसले के बाद जानिए अपने शहर के भाव

Petrol Prices Diesel Prices Today: रोज सुबह 6 बजे देश की तेल मार्केटिंग कंपनियां (OMCs) ताजा कीमतें जारी कर देती हैं. आज कई शहरों में पेट्रोल, डीजल से सस्‍ता है. यहां आप पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव चेक कर सकते हैं.

Petrol-Diesel Prices: आज 16 मई, शनिवार को जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, सरकार के एक और बड़े फैसले के बाद जानिए अपने शहर के भाव
16 May Petrol Diesel Rates: 16 मई, 2026 को पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव जारी हो गए हैं, यहां आप अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव चेक कर सकते हैं.

Petrol Diesel Latest Rates 16 May: देश में पेट्रोल-डीजल के दाम करीब 3-3 रुपये बढ़ाए जाने के बाद सरकार ने एक और बड़ा फैसला लिया है. केंद्र ने पेट्रोल के एक्‍सपोर्ट पर 3 रुपये टैक्‍स लगा दिया है, ताकि भारत से अन्य देशों में बेचे जाने वाले पेट्रोल को नियंत्रित किया जा सके यानी ज्‍यादा से ज्‍यादा पेट्रोल देश में ही रहे. देश में घरेलू खपत पर असर न पड़े, इसके लिए पेट्रोल-डीजल पर इम्‍पोर्ट ड्यूटी में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है.

हालांकि डीजल और जेट फ्यूल (ATF) पर एक्‍सपोर्ट ड्यूटी कम की गई है.  वित्त मंत्रालय के नोटिफिकेशन के अनुसार, डीजल पर टैक्‍स 23 रुपये से कम कर 16.5 रुपये, जबकि ATF पर 33 रुपये से घटा कर 16 रुपये कर दिया गया है.

इडियन ऑयल, एचपी और भारत पेट्रोलियम (IOCL, BPCL, HPCL) जैसी तेल मार्केटिंग कंपनियों ने आज 16 मई, शनिवार के लिए ताजा रेट जारी कर दिए हैं. यहां चेक करें आपके शहर में आज पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ है या महंगा. 

आज आपके शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम | Petrol-Diesel New Rates

रोज सुबह 6 बजे देश की तेल मार्केटिंग कंपनियां (OMCs) ताजा कीमतें जारी कर देती हैं, जो ग्‍लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों, डॉलर-रुपये की एक्‍सचेज रेट, स्‍थानीय टैक्‍स और ट्रांसपोर्टेशन कॉस्‍ट वगैरह के आधार पर तय होती हैं.  

  • राजधानी दिल्‍ली में पेट्रोल ₹97.77 और डीजल ₹94.77 प्रति लीटर मिल रहा है.
  • मुंबई में पेट्रोल ₹103.50 और डीजल ₹106.68 प्रति लीटर मिल रहा है.
  • नोएडा में पेट्रोल ₹97.97 और डीजल ₹91.20 प्रति लीटर मिल रहा है. 
  • गुरुग्राम में पेट्रोल ₹98.42 और डीजल ₹90.89 प्रति लीटर मिल रहा है.
  • पटना में पेट्रोल ₹109.06 और डीजल ₹95.10 प्रति लीटर मिल रहा है.
  • जयपुर में पेट्रोल ₹107.75 और डीजल ₹93.03 प्रति लीटर मिल रहा है.
  • वाराणसी में पेट्रोल ₹97.74 और डीजल ₹91.03 प्रति लीटर मिल रहा है.
  • लखनऊ में पेट्रोल ₹97.39 और डीजल ₹90.69 प्रति लीटर मिल रहा है. 
  • कानपुर शहरी में ₹97.23 और डीजल ₹90.52 प्रति लीटर मिल रहा है. 
  • प्रयागराज में पेट्रोल ₹98.39 और डीजल ₹91.66 प्रति लीटर मिल रहा है.
  • गोरखपुर में पेट्रोल ₹96.83 और डीजल ₹91.10 प्रति लीटर मिल रहा है. 
  • मेरठ में पेट्रोल ₹97.27 और डीजल ₹90.55 प्रति लीटर मिल रहा है. 
  • अलीगढ़ में पेट्रोल ₹97.59 और डीजल ₹90.84 प्रति लीटर मिल रहा है. 
  • आगरा में पेट्रोल ₹97.19 और डीजल ₹90.42 प्रति लीटर मिल रहा है. 
Latest and Breaking News on NDTV

3 रुपये से ज्‍यादा महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल 

तेल मार्केटिंग कंपनियों ने 15 मई, शुक्रवार से पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा दिए हैं. पेट्रोल-डीजल के दाम में (Petrol Diesel Price Today) में 3 रुपये से 3.60 रुपये तक की बढोतरी की गई है. इससे आम लोगों की जेब को बड़ा झटका लगा है. ईरान और अमेरिका की जंग से पहले जो क्रूड ऑयल 70 डॉलर के करीब था, वो बढ़कर 100 डॉलर प्रति बैरल के आसपास मिल रहा है. भारतीय बास्‍केट के लिए ये बोझ और ज्‍यादा है.  क्रूड की कीमतें बढ़ने से तेल कंपनियां दबाव में चल रही थीं. ऐसे में 15 मई को सुबह-सुबह पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी कर दी गई.  

क्यों महंगा हो गया पेट्रोल-डीजल?

मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव के बीच तेल सप्‍लाई का बेहद अहम रास्‍ता होर्मूज स्‍ट्रेट प्रतिबंधित है. ऐसे में ग्लोबल मार्केट में क्रूड ऑयल की सप्‍लाई बुरी तरह डिस्‍टर्ब हो गई है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतें काफी तेजी से बढ़ी हैं, जिसका असर दुनियाभर के कई देशों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर देखने को मिला है. भारत में भी काफी दिनों तक पेट्रोल-डीजल की कीमतें नियंत्रित रहने के बाद बढ़ा दी गईं. 

पेट्रोलियम मंत्रालय ने पिछले दिनों बताया था कि क्रूड ऑयल की बढ़ती कीमतों के बावजूद OMCs आम लोगों को पुरानी दरों पर तेल और गैस बेच रही थीं. इससे पेट्रोल, डीजल और LPG पर हर महीने करीब 30,000 करोड़ का अंडर-रिकवरी बोझ बढ़ गया. तेल कंपनियों के नुकसान को देखते हुए केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाई थी, इसके बावजूद बहुत राहत नहीं मिल पाई थी. ऐसे में आखिरकार तेल की कीमतें बढ़ाने का फैसला लिया गया. 

क्या आगे और महंगा हो सकता है पेट्रोल-डीजल?

कहा जा रहा है कि अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें ऊंचे स्तर पर बनी रहती हैं, तो आगे पेट्रोल-डीजल के दाम और भी बढ़ सकते हैं. हाल ही में RBI के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने आगाह किया है कि अगर मिडिल ईस्ट में चल रहा तनाव जल्द खत्म नहीं हुआ, तो आम जनता को महंगे ईंधन के लिए तैयार रहना होगा. उन्‍होंने स्‍पष्‍ट कहा था कि केंद्र सरकार के लिए लंबे समय तक पेट्रोल-डीजल की कीमतों को रोक कर रखना मुश्किल होगा.

ये भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े, अब Blinkit, Zomato, Swiggy से लेकर Ola-Uber तक सब होगा महंगा!

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com