विज्ञापन

हफ्ते के आखिरी दिन लाल निशान में बंद हुआ बाजार, पेट्रोल-डीजल कीमतें बढ़ने से तेल कंपनियों के शेयर लुढ़के

Market Closing: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन में बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ. मुनाफावसूली के साथ पेट्रोल-डीजल की बढ़ी हुईं कीमतों ने बड़े शेयरों पर प्रेशर बनाया.

हफ्ते के आखिरी दिन लाल निशान में बंद हुआ बाजार, पेट्रोल-डीजल कीमतें बढ़ने से तेल कंपनियों के शेयर लुढ़के

Market Closing: दो दिन की तेजी के बाद आज भारतीय शेयर मार्केट की स्पीड पर ब्रेक लग गए. हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन में बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ. हालांकि गिरावट ज्यादा बड़ी नहीं रही. पेट्रोल-डीजल की बढ़ी हुई कीमतों की वजह से सभी तेल कंपनियों के शेयर आज प्रेशर में नजर आए. वहीं दूसरे सेक्टर्स में निवेशकों ने जमकर मुनाफावसूली की. नतीजन सेंसेक्स 161 अंकों की गिरावट के साथ 75,237 और निफ्टी 46 अंकों की कमी के साथ 23,643 लेवल पर बंद हुआ. 

टॉप 5 गेनर्स (%)

  • इंफोसिस (2.08)
  • टेक महिंद्रा (2.04)
  • पावर ग्रिड (1.34)
  • अदाणी पोर्ट्स (1.27)
  • भारती एयरटेल (1.13)

टॉप 5 लूजर्स (%)

  • टाटा स्टील (-1.97)
  • इटरनल (-1.93)
  • रिलायंस (-1.87)
  • एसबीआई (-1.69)
  • महिंद्रा एंड महिंद्रा (-1.56)

तेल कंपनियों के शेयर का हाल

  • इंडियन ऑयल (3.82)
  • हिंदुस्तान पेट्रोलियम (-2.87)
  • भारत पेट्रोलियम (-3.47)
  • ओएनजीसी (-0.43)

तेल कंपनियों के शेयरों में गिरावट की सबसे बड़ी वजह

जानकारों के मुताबिक, इस गिरावट की सबसे बड़ी वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड का $106 प्रति बैरल के पार पहुंचना है. कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम ₹3 प्रति लीटर बढ़ाए जरूर हैं, लेकिन कच्चे तेल की लागत उससे कहीं ज्यादा तेजी से बढ़ रही है.निवेशकों को डर है कि यह बढ़ोतरी कंपनियों की लागत और घाटे की पूरी भरपाई नहीं कर पाएगी. ऐसे में बाजार में मुनाफावसूली और बिकवाली बढ़ गई है.

पेंट कंपनियों के शेयरों में गिरावट

कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने का असर पेंट कंपनियों पर भी दिखाई दिया. दरअसल पेंट बनाने में इस्तेमाल होने वाले कई कच्चे माल क्रूड ऑयल से जुड़े डेरिवेटिव्स होते हैं.इसी वजह से इंडिगो पेंट्स (Indigo Paints) के शेयर करीब 1.36% टूटे, जबकि एशियन पेंट्स (Asian Paints) में 0.42% और बर्जर पेंट्स इंडिया (Berger Paints India) में 0.14% की गिरावट दर्ज की गई.

ये भी पढ़ें- Petrol Diesel Price Hike: आपके शहर में पहले कितना था पेट्रोल-डीजल का दाम, अब कितना हुआ, देख लीजिए लिस्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Market Closing, Sensex And Nifty Down After Petrol Diesel Cng Price Hike, Sensex Nifty Fall, Sensex Nifty Live, Sensex Nifty Today
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com