विज्ञापन

Petrol Diesel Price Hike: देश भर में पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा, कितने बढ़े दाम? चेक करें अपने शहर के नए रेट

Petrol Diesel Price Hike: शुक्रवार, 15 मई को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने ईंधन के दामों में बड़ी बढ़ोतरी कर दी है, जिससे आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है. जानें आज आपके शहर में पेट्रोल और डीजल किस बाव पर मिल रहा है.

Petrol Diesel Price News: कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के कारण आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में और भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.

Petrol Diesel Price Hike: मिडिल ईस्ट संकट और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच आम आदमी को  बड़ा झटका लगा है. आज यानी 15 मई को सुबह-सुबह पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी हो गई हैं. तेल कंपनियों ने  पेट्रोल-डीजल के दाम में (Petrol Diesel Price Today) में बड़ी बढ़ोतरी कर दी है, जिससे आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है. आज देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में ₹3.00 से लेकर ₹3.60 प्रति लीटर तक का इजाफा देखा गया है.

ऐसे में अगर आप  गाड़ी की टंकी फुल करवाने की सोच रहे हैं तो पहले जान ले आज आपके शहर में 1 लीटर पेट्रोल और डीजल का ताजा भाव (Petrol Diesel Rates)  क्या है...

आपके शहर में आज क्या हैं पेट्रोल के नए रेट? (Petrol Price Today)

आज पेट्रोल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी के बाद महानगरों और प्रमुख शहरों के नए दाम इस प्रकार हैं:

  • नई दिल्ली में पेट्रोल के दाम में ₹3.00 की बढ़ोतरी हुई है, जिसके बाद अब यहां एक लीटर पेट्रोल ₹97.77 में मिल रहा है.
  • कोलकाता में पेट्रोल सबसे ज्यादा महंगा हुआ है. ₹3.29 की बढ़त के साथ अब नया रेट ₹108.74 प्रति लीटर है.
  • मुंबई में पेट्रोल ₹3.10 महंगा होकर ₹106.64 प्रति लीटर पर पहुंच गया है.
  • चेन्नई में भी ₹3.10 का इजाफा हुआ है और अब कीमत ₹103.90 प्रति लीटर है.
  • बेंगलुरु में पेट्रोल के दाम में ₹3.21 की वृद्धि हुई है, अब यहां रेट ₹106.17 है.
  • दिल्ली से सटे नोएडा में पेट्रोल ₹98.04 (₹3.30 बढ़त) और गुरुग्राम में ₹98.29 (₹2.99 बढ़त) प्रति लीटर मिल रहा है.
  • भुवनेश्वर मे ₹3.60 की सबसे भारी बढ़ोतरी के साथ पेट्रोल ₹104.57 प्रति लीटर हो गया है.
  • हैदराबाद में पेट्रोल की कीमतों में ₹3.39 का सबसे बड़ा उछाल आया है, जिसके बाद अब नया रेट ₹110.89 प्रति लीटर हो गया है.
  • केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में पेट्रोल ₹3.20 महंगा हुआ है, अब यहाँ एक लीटर पेट्रोल की कीमत ₹110.58 पर पहुंच गई है.
  • बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल के दाम में ₹3.01 की बढ़ोतरी हुई है, यहाँ अब ताजा भाव ₹108.55 प्रति लीटर है.
  • चंडीगढ़ में पेट्रोल की कीमतों में ₹2.97 का इजाफा हुआ है, जिसके बाद अब नया रेट ₹97.27 प्रति लीटर हो गया है.
  • राजस्थान की राजधानी जयपुर में पेट्रोल ₹2.94 की बढ़त के साथ अब ₹107.97 प्रति लीटर मिल रहा है.
  • उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल ₹2.82 महंगा होकर अब ₹97.55 प्रति लीटर के स्तर पर बिक रहा है.

डीजल की कीमतों में भी बढ़ोतरी, चेक करें ताजा रेट (Diesel Price Today)

पेट्रोल के साथ-साथ डीजल की कीमतों में भी तेज उछाल आया है. ट्रांसपोर्ट और माल ढुलाई की लागत बढ़ने से आने वाले दिनों में महंगाई बढ़ने की आशंका जताई जा रही है.

  • नई दिल्ली में डीजल ₹3.00 महंगा होकर अब ₹90.67 प्रति लीटर पर बिक रहा है.
  • मुंबई  में डीजल के दाम ₹3.11 बढ़कर  ₹93.14 प्रति लीटर  हो गया है.
  • कोलकात में डीजल के दाम ₹3.11 बढ़े हैं और नया रेट  ₹95.13 है.
  • चेन्नई: डीजल ₹3.08 की बढ़त के साथ ₹95.47 प्रति लीटर पहुंच गया है.
  • नोएडा में डीजल के दाम में ₹3.50 का बड़ा उछाल आया है, जिससे कीमत ₹91.31 प्रति लीटर हो गई है.
  • बेंगलुरु में डीजल ₹3.11 महंगा होकर ₹94.10 प्रति लीटर पर है.
  • भुवनेश्वर में डीजल में ₹3.56 की बढ़ोतरी हुई है, अब नया भाव ₹96.11 प्रति लीटर है.
  • हैदराबाद में डीजल की कीमतों में ₹3.26 का बड़ा उछाल आया है, जिसके बाद अब एक लीटर डीजल के लिए आपको ₹98.96 चुकाने होंगे.
  • तिरुवनंतपुरम में डीजल ₹3.09 महंगा हो गया है और अब  नया रेट ₹99.35 प्रति लीटर पर पहुंच गया है.
  • लखनऊ में डीजल के दाम में ₹2.96 की बढ़ोतरी हुई है,  अब ताजा भाव ₹90.82 प्रति लीटर है.
  •  पटना में डीजल ₹2.85 महंगा होकर अब ₹94.63 प्रति लीटर के स्तर पर बिक रहा है.
  • चंडीगढ़ में डीजल की कीमतों में ₹2.80 का इजाफा हुआ है, जिसके बाद अब नया रेट ₹85.25 प्रति लीटर हो गया है.
  •  जयपुर में डीजल ₹2.74 की बढ़त के साथ अब ₹93.23 प्रति लीटर मिल रहा है.

क्यों बढ़े पेट्रोल-डीजल दाम?

मिडिल ईस्ट संकट के कारण ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ी है. इसी वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतों में तेजी आई है, जिसका असर भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर भी देखने को मिल रहा है.पेट्रोलियम मंत्रालय के मुताबिक, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बावजूद कंपनियां उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए पुराने रेट पर फ्यूल बेच रही थीं. इससे पेट्रोल, डीजल और LPG पर हर महीने करीब ₹30,000 करोड़ का अंडर-रिकवरी बोझ बढ़ गया. तेल कंपनियों के नुकसान को देखते हुए केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाई थी.इसके बावजूद तेल कंपनियों का घाटा लगातार बढ़ता जा रहा है.

क्या आगे और महंगा होगा पेट्रोल-डीजल?

अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें ऊंचे स्तर पर बनी रहती हैं, तो आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल के दामों में और बढ़ोतरी हो सकती है. ऐसे में लोगों को अपने ट्रैवल और घरेलू बजट की प्लानिंग संभलकर करनी पड़ सकती है.

RBI गवर्नर ने पहले ही दे दिए थे पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, अब दिख रहा है असर

देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आए ताजा उछाल से पहले ही RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने इसके साफ संकेत दे दिए थे. उन्होंने आगाह किया था कि अगर मिडिल ईस्ट में चल रहा तनाव जल्द खत्म नहीं हुआ, तो आम जनता को महंगे ईंधन के लिए तैयार रहना होगा.गवर्नर ने स्पष्ट किया था कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल महंगा होने के बावजूद सरकार ने अब तक बढ़ी हुई कीमतों का पूरा बोझ आम जनता पर नहीं डाला था. लेकिन, उन्होंने यह भी चेतावनी दी थी कि सरकार के लिए लंबे समय तक इन कीमतों को रोक कर रखना मुश्किल होगा.

उन्होंने 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' में पैदा हुए संकट का जिक्र करते हुए कहा था कि तेल और गैस की सप्लाई चेन बुरी तरह प्रभावित हुई है, जिसका असर अब भारत पर भी दिखने लगा है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com