अमेरिका-ईरान के बीच अब एक बार फिर से जंग का माहौल शुरू हो गया है. राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा कि, अब बातचीत का दौर निकल चुका है. इसके बाद से ही इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल की कीमतों में आग लग गई है. ब्रेंट क्रूड और अमेरिकी क्रूड दोने में ही 2 फीसदी से ज्यादा का तगड़ा उछाल आया है. मार्केट एक्सपर्ट का मानना है कि मिडिल ईस्ट में अगर हालात ऐसे ही रहे तो कच्चा तेल बहुत जल्द 100 डॉलर प्रति बैरल के लेवल पर जा सकता है.
क्यों बढ़ रहा क्रूड ऑयल?
कच्चे तेल की कीमतों में आई तेजी की वजह सिर्फ मिडिल ईस्ट का टेंशन है. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के लिए कहा कि परमाणु समझौते में अब बहुत देर हो चुकी है, जिसकी कीमत उसे चुकानी होगी. अमेरिका की इस धमकी और जवाबी हमलों के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के लिए अनिश्चितता का माहौल और गहरा गया है. मालूम हो कि दुनिया का करीब 20% तेल इसी रास्ते से होकर गुजरता है. साथ ही यूएस एनर्जी इंफॉर्मेशन एडमिनिस्ट्रेशन के अनुसार अमेरिका के कच्चे तेल के भंडार में 7.2 मिलियन बैरल की बड़ी गिरावट आई है, जिसका सप्लाई पर असर पड़ने की आशंका है.
भारत पर इसका सीधा असर
भारत अपनी जरूरत का करीब 85% कच्चा तेल खरीदता है. अब इंटरनेशनल मार्केट में तेल की कीमतें बढ़ने से इसका सीधा असर देश के ट्रेड डेफिसिट पर होगा. हालांकि देश की ऑय मार्केटिंग कंपनी ने उस दर में पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़ाए हैं, जैसे हमें दूसरे देशों में देखने को मिल रहे हैं. पर दूसरी तरफ सच्चाई तो ये है कि कंपनियों का अंडर रिकवरी लगातार बढ़ रहा है. नतीजन मई 2026 में ही फ्यूल की कीमतें 4 बार बढ़ चुकी हैं. ऐसे में अगर ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर के पार गया तो देश में एक बार फिर पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ते दिखाई दे सकते हैं.
देश के बड़े शहरों में आज क्या हैं पेट्रोल-डीजल के भाव?
- पेट्रोल की कीमतें-
- दिल्ली- 102.12
- मुंबई- 111.21
- कोलकाता- 113.47
- चेन्नई- 107.88
- बेंगलुरु- 110.93
- गुरुग्राम- 102.69
- डीजल की कीमतें-
- दिल्ली- 95.20
- मुंबई- 97.83
- कोलकाता- 99.82
- चेन्नई- 99.65
- बेंगलुरु- 98.81
- गुरुग्राम- 95.36
हालांकि अभी जून महीने में भारतीय तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों को स्थिर बनाए रखा है. लेकिन कच्चे तेल की ये चाल एक बार फिर कंपनियों को दाम बढ़ाने के लिए मजबूर कर सकती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं