विज्ञापन

करीब 28 साल बाद ट्रेंट के चेयरमैन पद से हटेंगे नोएल टाटा, एजीएम में किया ऐलान

टाटा ग्रुप की रिटेल कंपनी ट्रेंट के चेयरमैन नोएल टाटा ने करीब तीन दशक तक कंपनी का नेतृत्व करने के बाद पद छोड़ने का ऐलान किया है. उनकी अगुवाई में ट्रेंट एक स्टोर से बढ़कर देश के सबसे बड़े रिटेल नेटवर्क में शामिल हो गई.

करीब 28 साल बाद ट्रेंट के चेयरमैन पद से हटेंगे नोएल टाटा, एजीएम में किया ऐलान
Noel Tata Trent: करीब 28 साल बाद ट्रेंट के चेयरमैन पद से हटेंगे नोएल टाटा

नोएल टाटा ने ट्रेंट की 47वीं एनुअल जनरल मीटिंग (एजीएम) में कंपनी के चेयरमैन पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया. शेयरधारकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि चेयरमैन के तौर पर यह उनकी आखिरी एजीएम होगी. नोएल टाटा नवंबर में 70 साल के हो जाएंगे. टाटा ग्रुप के गवर्नेंस नियमों के मुताबिक नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर्स के लिए रिटायरमेंट की उम्र 70 साल तय है. इसी नियम के तहत वह पद छोड़ेंगे. वर्तमान में वह टाटा ट्रस्ट्स के प्रमुख भी हैं.

ट्रेंट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया

नोएल टाटा 1998 में ट्रेंट के बोर्ड में डायरेक्टर के रूप में शामिल हुए थे. इसके बाद जून 1999 में वह कंपनी के पहले मैनेजिंग डायरेक्टर बने. कंपनी की रिटेल स्ट्रैटेजी तैयार करने और बिजनेस को आगे बढ़ाने में उनकी अहम भूमिका रही. उनकी लीडरशिप में ट्रेंट ने बड़ी ग्रोथ हासिल की. कंपनी एक अकेले वेस्टसाइड स्टोर से बढ़कर देशभर में 1,200 से ज्यादा स्टोर्स वाले बड़े रिटेल नेटवर्क में बदल गई. इस दौरान जूडियो और स्टार जैसे ब्रांड्स का भी तेजी से विस्तार हुआ, जो कंपनी की ग्रोथ के प्रमुख आधार बने.

आय 19,701 करोड़ रुपए तक पहुंची

वित्त वर्ष 2025-26 की सालाना रिपोर्ट में नोएल टाटा ने ट्रेंट के सफर को लगातार विकास की कहानी बताया. उन्होंने कहा कि जूडियो और स्टार जैसे ब्रांड्स ने रिटेल सेक्टर में कंपनी की स्थिति को मजबूत बनाने में अहम योगदान दिया है. वित्त वर्ष 2025-26 में ट्रेंट की आय बढ़कर 19,701 करोड़ रुपए पहुंच गई. यह कंपनी के विस्तार और मजबूत वित्तीय प्रदर्शन को दिखाता है. नोएल टाटा, दिवंगत रतन टाटा के सौतेले भाई हैं और लंबे समय से टाटा ग्रुप की कई प्रमुख कंपनियों से जुड़े रहे हैं.

ये भी पढ़ें: एयर इंडिया से इंडिगो तक, ऐसे दूर होगी पायलटों की कमी! 200 की बजाय 100-120 घंटे की ट्रेनिंग, प्रस्‍ताव में और क्‍या?
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Noel Tata, Trent AGM, Tata Group And Tata, Zudio
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com