विज्ञापन

NDTV Profit Business Leadership Awards: महिंद्रा ग्रुप के CEO और MD अनीश शाह को मिला 'बिजनेस लीडर ऑफ द ईयर' अवॉर्ड

पिछले तीन वर्षों में महिंद्रा ग्रुप का औसत सालाना रेवेन्यू 1,74,859 करोड़ रुपये रहा. वहीं, औसत सालाना मुनाफा 14,737 करोड़ रुपये दर्ज किया गया.

NDTV Profit Business Leadership Awards: महिंद्रा ग्रुप के CEO और MD अनीश शाह को मिला 'बिजनेस लीडर ऑफ द ईयर' अवॉर्ड
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की मौजूदगी में अनीश शाह हुए सम्मानित
NDTV PROFIT

NDTV Profit Business Leadership Awards 2026: महिंद्रा ग्रुप के सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ अनीश शाह को NDTV प्रॉफिट बिजनेस लीडरशिप अवॉर्ड्स 2026 में 'बिजनेस लीडर ऑफ द ईयर' का अवॉर्ड मिला है. उनके नेतृत्व में महिंद्रा ग्रुप लगातार बेहतर वित्तीय प्रदर्शन और लंबी अवधि में कंपनी की बढ़ती वैल्यू को देखते हुए उन्‍हें ये अवॉर्ड दिया गया.  

'बिजनेस लीडर ऑफ द ईयर कैटगरी में उद्योग जगत के कई बड़े दिग्गज शामिल थे. इस लिस्ट में टीवीएस मोटर के डायरेक्टर और सीईओ के.एन राधाकृष्णन,ट्रेंट के एमडी और सीईओ पी. वेंकटेशालु,,पॉलिकैब के चेयरमैन और ग्रुप सीईओ इंदर टी नामांकित थे. 

अनीश शाह की अगुवाई में बढ़ता महिंद्रा ग्रुप 

अनीश शाह की अगुवाई में महिंद्रा ग्रुप ने पिछले तीन वर्षों में शानदार प्रदर्शन किया है. इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू औसतन 18% की दर से बढ़ा, जबकि मुनाफा भी सालाना औसतन 18% की दर से बढ़ा. वहीं, कंपनी के शेयर की कीमत में औसतन 35% सालाना बढ़ोतरी दर्ज की गई.

अगर आंकड़ों की बात करें, तो पिछले तीन वर्षों में महिंद्रा ग्रुप का औसत सालाना रेवेन्यू 1,74,859 करोड़ रुपये रहा. वहीं, औसत सालाना मुनाफा 14,737 करोड़ रुपये दर्ज किया गया.

बताया जाता है कि अनीश शाह ने महिंद्रा ग्रुप को नई दिशा देने के लिए काफी मेहनत की. उन्होंने कंपनी का फोकस उद्देश्य आधारित विकास पर रखा और नई तकनीकों के इस्तेमाल को बढ़ावा दिया.

अनीश शाह का करियर

महिंद्रा ग्रुप से पहले अनीश शाह जीई कैपिटल इंडिया के प्रेसिडेंट भी रह चुके हैं. वहां उन्होंने कंपनी के कारोबार में बड़े बदलाव किए. इसके अलावा, उन्होंने जीई कैपिटल के वैश्विक कारोबार,बैंक ऑफ अमेरिका और बेन एंड कंपनी में भी कई अहम जिम्मेदारियां निभाईं.

साल 2024 में अनीश शाह FICCI के अध्यक्ष भी रह चुके हैं. वर्तमान में वे इंडिया-ऑस्ट्रेलिया सीईओ फोरम और इंडिया-फ्रांस सीईओ फोरम के सदस्य हैं. साथ ही, क्लाइमेट चेंज से जुड़े एक उद्योग मंच के सह-अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं.

अगर अनीश शाह की शिक्षा की बात करें तो उन्होंने अमेरिका की कार्नेगी मेलॉन यूनिवर्सिटी के टेपर स्कूल ऑफ बिजनेस से पीएचडी की है. इसके अलावा, उन्होंने आईआईएम अहमदाबाद से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन मैनेजमेंट भी किया है.

ये भी पढ़ें: 'भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती हुई इकोनॉमी, बनी हुई है विकास की रफ्तार', NDTV के मंच पर बोलीं वित्त मंत्री

'भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती हुई इकोनॉमी, बनी हुई है विकास की रफ्तार', NDTV के मंच पर बोलीं वित्त मंत्री

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NDTV Profit Awards 2026, Mahindra, Business Leadership Awards
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com