विज्ञापन

Business Idea: जॉब की टेंशन छोड़िए! घर के एक खाली कमरे से शुरू करें मशरूम की खेती, हर महीने होगी लाखों की कमाई

Mushroom Farming Business Idea 2026: बाजार में मशरूम का रेट लगभग 200 रुपये किलो तक रहता है, लेकिन अगर आप इसे खुद उगाकर बेचते हैं तो 150 रुपये किलो पर भी आपको बहुत तगड़ा मुनाफा मिलता है.

Business Idea: जॉब की टेंशन छोड़िए! घर के एक खाली कमरे से शुरू करें मशरूम की खेती, हर महीने होगी लाखों की कमाई
Mushroom Farming Business Plan 2026: मशरूम उगाने के लिए आपको किसी खेत की जरूरत नहीं पड़ती है बल्कि एक बंद कमरा इसके लिए सबसे अच्छा माना जाता है.
नई दिल्ली:

Mushroom Farming Business: आज के समय में हर कोई चाहता है कि वह अपने घर पर रहकर ही कोई ऐसा काम शुरू करे जिससे अच्छी खासी कमाई हो सके. अगर आप भी नौकरी की चिक-चिक से दूर अपना खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो मशरूम की खेती आपके लिए सबसे बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है. इसे 'सफेद सोना' भी कहा जाता है क्योंकि इसमेंबहुत कम लागत में ज्यादा मुनाफा होता है. सबसे अच्छी बात यह है कि इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको किसी बड़ी जमीन या बहुत सारे पैसों की जरूरत नहीं है, बल्कि आप अपने घर के एक छोटे से खाली कमरे से भी इसकी शुरुआत कर सकते हैं. यह बिजनेस आपको घर बैठे लखपति बना सकता है.

साल में सिर्फ 4 महीने काम और बंपर मुनाफा

मशरूम की खेती की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह एक सीजनल बिजनेस है जो खास तौर पर  ठंडी के मौसम में किया जाता है. आप दीपावली से लेकर होली के बीच के समय में इस काम को आसानी से निपटा सकते हैं. यानी साल में सिर्फ 4 महीने मेहनत करके आप पूरे साल भर की कमाई एक बार में ही कर सकते हैं. मार्केट में इस समय मशरूम की मांग इतनी ज्यादा है कि पैदावार होते ही यह हाथों-हाथ बिक जाता है. शादियों का सीजन हो या कोई त्योहार, हर मौके पर मशरूम की सब्जी आजकल मेनू का जरूरी हिस्सा बन गई है.

कम जगह और मामूली निवेश से शुरू करें काम

मशरूम उगाने के लिए आपको किसी खेत की जरूरत नहीं पड़ती है बल्कि एक बंद कमरा इसके लिए सबसे अच्छा माना जाता है. आपको बस एक बंद कमरे का इंतजाम करना है और उसमें मशरूम उगाने के लिए जरूरी सामान जैसे बीज और रॉ मटेरियल रखना है. यह सारा सामान आजकल डीलर सीधे आपके घर तक पहुंचा देते हैं. एक बार जब आप कमरे में सेटअप लगा देते हैं, तो बहुत ही कम समय में मशरूम तैयार हो जाते हैं. 

बाजार में मशरूम का रेट लगभग 200 रुपये किलो तक रहता है, लेकिन अगर आप इसे खुद उगाकर बेचते हैं तो 150 रुपये किलो पर भी आपको बहुत तगड़ा मुनाफा मिलता है.

घट बैठे  1 लाख रुपये महीने तक की कमाई!

अगर आप मुनाफे के गणित को समझें, तो मशरूम की खेती वाकई कमाई का जरिया बन सकती है. मान लीजिए अगर आप एक छोटे से कमरे में मशरूम उगाते हैं और हर दिन 15 से 20 किलो मशरूम भी निकालते हैं, तो 150 रुपये किलो के हिसाब से आपकी रोज की कमाई 2,200 रुपये से 3,000 रुपये के बीच हो सकती है. इस हिसाब से महीने भर की कुल बिक्री लगभग 60,000 रुपये से 90,000 रुपये तक पहुंच जाती है. इसमें से अगर हम बीज, खाद और बिजली जैसा खर्च निकाल भी दें, तो भी एक छोटे स्तर पर काम शुरू करके आप हर महीने 40,000 से 50,000 रुपये का  मुनाफा आसानी से कमा सकते हैं.

जैसे-जैसे आप कमरे का साइज बढ़ाते हैं या मशरूम की मात्रा बढ़ाते हैं, यह कमाई बहुत ही आराम से 1 लाख रुपये महीने के पार पहुंच जाती है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com