विज्ञापन

2700% से ज्यादा रिटर्न देने वाला मल्टीबैगर शेयर अब 2 हिस्सों में बंटेगा, निवेशकों की चांदी, 1 के बदले मिलेंगे 2 शेयर

Stock Split Today: टीडी पावर सिस्टम्स के निवेशकों के लिए आज का दिन काफी खास है. स्टॉक स्प्लिट के बाद उनके शेयरों की संख्या बढ़ जाएगी और कंपनी का 1 पुराना शेयर 2 नए शेयरों में बदल जाएगा.

2700% से ज्यादा रिटर्न देने वाला मल्टीबैगर शेयर अब 2 हिस्सों में बंटेगा, निवेशकों की चांदी, 1 के बदले मिलेंगे 2 शेयर
TD Power Systems के शेयरों का बंटवारा होने जा रहा है.

Multibagger Stock: शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए बड़ी खबर है. पिछले 5 साल में 2,700% से ज्यादा रिटर्न देने वाले टीडी पावर सिस्टम्स (TD Power Systems) के शेयर अब 2 हिस्सों में बंटने जा रहे हैं. आज यानी 24 अगस्त इसकी रिकॉर्ड डेट है. यानी आज अगर किसी निवेशक के पास कंपनी का 1 शेयर है तो स्टॉक स्प्लिट के बाद उसके पास 2 शेयर हो जाएंगे.  

1:2 के रेशियो में स्टॉक का बंटवारा, कितना होगा फायदा?

टीडी पावर सिस्टम्स अपने शेयरों का 1:2 के रेशियो में स्टॉक स्प्लिट करने जा रही है. इसका मतलब है कि कंपनी का 1 शेयर अब 2 शेयरों में बदल जाएगा. शेयरों की फेस वैल्यू भी 2 रुपये से घटकर 1 रुपये प्रति शेयर हो जाएगी.अगर आपके पास अभी कंपनी के 10 शेयर हैं तो स्टॉक स्प्लिट के बाद आपके पास 20 शेयर हो जाएंगे. हालांकि, शेयरों की संख्या बढ़ने से निवेश की कुल वैल्यू तुरंत नहीं बढ़ेगी, क्योंकि शेयर की कीमत भी उसी हिसाब से एडजस्ट होगी.

कंपनी ने शेयरों के बंटवारे के लिए आज ,24 अगस्त रिकॉर्ड डेट है. रिकॉर्ड डेट तक जिन निवेशकों के नाम पर कंपनी के शेयर होंगे, उन्हें स्टॉक स्प्लिट का फायदा मिलेगा. इसके बाद कंपनी का शेयर स्प्लिट के बाद नई कीमत पर एक्स-स्प्लिट ट्रेड करेगा.

इससे पहले भी बंट चुके हैं कंपनी के शेयर

यह पहली बार नहीं है जब टीडी पावर सिस्टम्स अपने शेयरों का बंटवारा कर रही है. इससे पहले साल 2022 में भी कंपनी ने अपने 1 शेयर को 5 हिस्सों में बांटा था. उस समय शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये से घटकर 2 रुपये प्रति शेयर हो गई थी. अब एक बार फिर 1:2 के रेशियो में स्टॉक स्प्लिट होने के बाद फेस वैल्यू 1 रुपये रह जाएगी.

5 साल में दिया 2,704% का बंपर रिटर्न, निवेशक  मालामाल

टीडी पावर सिस्टम्स के शेयरों ने निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दिया है. पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को कंपनी का शेयर करीब 2% यानी 32 रुपये की तेजी के साथ एनएसई पर 1,539.50  रुपये के लेवल पर बंद हुआ था.पिछले 1 महीने की बात करें तो कंपनी के शेयरों में 38.25% की तेजी आई है. वहीं, 6 महीने में इस स्टॉक ने 73.33% का रिटर्न दिया है. बीते 1 साल में शेयर की कीमत 195.63% बढ़ी है.

कंपनी ने अपने लॉन्ग टर्म निवेशकों को मालामाल कर दिया है. पिछले 5 साल में यह मल्टीबैगर स्टॉक 2,704.70% का रिटर्न दे चुका है. इस दौरान कंपनी के शेयर की कीमत 1,484 रुपये तक बढ़ी है.

डिविडेंड से भी कराया फायदा

शेयर की तेजी के साथ कंपनी ने निवेशकों को डिविडेंड का भी फायदा दिया है. इसी महीने टीडी पावर सिस्टम्स ने हर शेयर पर 1.10 रुपये का डिविडेंड दिया था. साल 2025 में कंपनी के शेयर 2 बार एक्स-डिविडेंड ट्रेड कर चुके हैं और दोनों डिविडेंड को मिलाकर निवेशकों को हर शेयर पर 1.65 रुपये का फायदा हुआ.

ये भी पढ़ें- Dividend Stocks: Gillette दे रहा 60 रुपये का तगड़ा डिविडेंड, इस हफ्ते NALCO, MCX समेत ये शेयर कराएंगे कमाई, देखें लिस्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Multibagger Stocks 2026, Stocks In Focus Today, Multibagger Share, Multibagger Stocks India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com