Dividend Stocks: इस हफ्ते शेयर बाजार में डिविडेंड की जबरदस्त बारिश होने वाली है. 24 से 29 अगस्त के दौरान 10 से ज्यादा बड़ी कंपनियां अपने मुनाफे का हिस्सा निवेशकों में बांटेंगी. इनमें सबसे बड़ा नाम जिलेट इंडिया (Gillette India dividend) का है, जो हर शेयर पर अपने निवेशकों को 60 रुपये का फाइनल डिविडेंड देगी. इसके अलावा सरकारी कंपनी नाल्को (NALCO) 1 रुपये, सेनको गोल्ड ( Senco Gold) 1 रुपये और एसजेवीएन (SJVN) 0.35 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड दे रही है.
किसे मिलेगा डिविडेंड का फायदा?
एक्स-डिविडेंड का मतलब है कि अगर आप उस तारीख के बाद शेयर खरीदते हैं, तो आपको डिविडेंड का फायदा नहीं मिलेगा. हालांकि अगर इससे पहले ये शेयर आपके पोर्टफोलियो में शामिल कर लेते हैं तो आपको डिविडेंड का बड़ा फायदा मिलेगा. डिविडेंड पाने के लिए हमेशा रिकॉर्ड डेट और एक्स-डेट को ध्यान में रखना जरूरी है.
इस हफ्ते सबसे ज्यादा डिविडेंड दे रही ये कंपनियां
जिलेट इंडिया के बाद प्रॉक्टर एंड गैंबल हेल्थ अपने निवेशकों को सबसे ज्यादा 45 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड दे रही है. इसकी रिकॉर्ड डेट 27 अगस्त है.
इसके बाद दीपक फर्टिलाइजर्स एंड पेट्रोकेमिकल्स (Deepak Fertilisers and Petrochemicals) का नंबर आता है. कंपनी 10 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड देगी. इसकी रिकॉर्ड डेट 25 अगस्त है.
वहीं, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स (MCX Dividend 2026) भी निवेशकों को 8 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड देगी. इसकी रिकॉर्ड डेट 28 अगस्त है.
Whirlpool सहित ये कंपनियां भी बांट रहीं डिविडेंड
Whirlpool और वर्धमान टेक्सटाइल्स दोनों 5 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड दे रही हैं. दोनों की रिकॉर्ड डेट 28 अगस्त है.
मिड-स्मॉलकैप और पीएसयू शेयरों के डिविडेंड से कमाई का मौका
इस हफ्ते डोम्स इंडस्ट्रीज 3.65 रुपये, पॉली मेडिक्योर 3.50 रुपये, वर्धमान स्पेशल स्टील्स 3.50 रुपये और होनेसा कंज्यूमर 3 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड दे रही हैं.
वहीं पीएसयू स्टॉक में नाल्को (NALCO Dividend) के अलावा एनबीसीसी इंडिया (NBCC India Dividend) 0.46 रुपये प्रति शेयर के डिविडेंड दे रही हैं. पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन (Power Finance Corporation) समेत अन्य पीएसयू शेयरों (PSU stocks) पर भी निवेशकों की नजर रहेगी.
डिविडेंड पाने के लिए T+1 सेटलमेंट नियम के तहत आमतौर पर एक्स-डेट से पहले शेयर खरीदना जरूरी होता है. इसलिए आपको एक्स-डेट और रिकॉर्ड डेट जरूर चेक करनी चाहिए.
ये भी पढ़ें- Upcoming IPOs 2026: कमाई का शानदार मौका! इस हफ्ते बाजार में आ रहे हैं 6 बड़े IPO, देखें पूरी लिस्ट और प्राइस बैंड
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं