विज्ञापन

Dividend Stock: 489% का रिटर्न! मल्टीबैगर अरविंद लिमिटेड देगी ₹4.50 का डिविडेंड, नोट करें रिकॉर्ड डेट

Arvind limited dividend 2026 record date: कंपनी ने बीते एक साल में अपने निवेशकों को शानदार मुनाफा कमाकर दिया है.एक साल पहले जो शेयर ₹283 के आसपास ट्रेड कर रहा था, वह 26 अगस्त को ₹536.70 के भाव पर बंद हुआ है.इस दौरान निवेशकों को 89.65% का रिटर्न दिया.

Dividend Stock: 489% का रिटर्न! मल्टीबैगर अरविंद लिमिटेड देगी ₹4.50 का डिविडेंड, नोट करें रिकॉर्ड डेट
Arvind limited dividend 2026 announcement: अरविंद लिमिटेड के शेयरहोल्डर्स के लिए बड़ी खबर

Arvind limited Dividend 2026: टेक्सटाइल और अपैरल सेक्टर की दिग्गज मल्टीबैगर कंपनी अरविंद लिमिटेड (Arvind Limited) ने अपने निवेशकों को बड़ी खुशखबरी दी है. कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए अंतिम डिविडेंड (Dividend) देने की तैयारी पूरी कर ली है.अरविंद लिमिटेड ने 10 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रति शेयर पर 4.50 रुपये का फाइनल डिविडेंड देने का ऐलान किया है.

इस डिविडेंड का फायदा पाने के लिए कंपनी ने 4 सितंबर 2026 को रिकॉर्ड डेट फिक्स की है.इसका मतलब है कि  4 सितंबर तक जिन निवेशकों का नाम कंपनी के रिकॉर्ड में रहेगा, उन्हें ही 4.50 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड मिलेगा का फायदा मिलेगा.

मल्टीबैगर स्टॉक ने दिया 489% का रिटर्न

अरविंद लिमिटेड के शेयरों ने पिछले कुछ समय में निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है. पिछले 1 साल की बात करें तो इस शेयर ने निवेशकों को 88.55% से ज्यादा का तगड़ा रिटर्न दिया है. 1 साल पहले इसकी कीमत 283 रुपये के आसपास थी. वहीं, 26 अगस्त 2026 को एनएसई (NSE) पर कंपनी का शेयर 536.70 रुपये पर बंद हुआ था. इस शेयर का 52 वीक लो लेवल 274.80 रुपये और हाई लेवल 600 रुपये है.

वहीं, पिछले 5 सालों में इस मल्टीबैगर स्टॉक ने करीब 489% का भारी रिटर्न देकर निवेशकों का पैसा कई गुना बढ़ा दिया है.

पहली तिमाही के शानदार नतीजे

हाल ही में कंपनी ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही  (Q1 FY27) के नतीजे भी जारी किए हैं. कंपनी की कंसोलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर 25% बढ़कर 2,500 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई.

हालांकि, कुल खर्च बढ़ने की वजह से तिमाही आधार पर मुनाफे में गिरावट देखी गई, लेकिन सालाना आधार पर कंपनी का नेट प्रॉफिट 5.6% बढ़कर 56 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है.
 

ये भी पढ़ें- दिल्‍ली, नोएडा, फरीदाबाद, गाजियाबाद या गुरुग्राम... जानिए NCR के किस शहर में कम हुए फ्लैट के दाम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dividend Stocks 2026, Multibagger Stocks 2026, Arvind Ltd Shares
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com