Market Closing: सोमवार, 9 फरवरी को भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त रौनक देखने को मिली. ग्लोबल मार्केट से मिले शानदार संकेतों और भारत-यूएस ट्रेड डील की खबरों ने बाजार में जोश भर दिया. हफ्ते के पहले दिन सेंसेक्स करीब 485 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ, जबकि निफ्टी (Nifty) ने 25,850 के बड़े लेवल को पार कर लिया.
आज के टॉप शेयर
- टाइटन के शेयर में 3% की जोरदार तेजी रही.
- स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शानदार Q3 नतीजों की वजह से शेयर में करीब 6-7% का उछाल देखा गया.
- सीमेंट सेक्टर में मजबूती के चलते अल्ट्रा टेक शेयर 2.4% ऊपर रहा.
- मुनाफे में बड़ी बढ़ोतरी की खबर से टाटा स्टील भी हरे निशान में ट्रेड करता रहा.
इन शेयरों ने किया निराश
- अमेरिका में एंथ्रोपिक के नए ऑटोमेशन टूल्स की वजह से भारतीय आईटी कंपनियों में मुनाफावसूली दिखी.
- पावर ग्रिड और ICICI बैंक के शेयरों में भी गिरावट दर्ज की गई.
क्यों बाजार में दिखी तेजी?
- भारत और अमेरिका के बीच अंतरिम व्यापार समझौते की खबरों ने सेंटीमेंट को बूस्ट दिया.
- अमेरिकी बाजारों और एशियाई बाजारों में आई भारी तेजी का असर भारतीय बाजार पर भी दिखा.
- SBI और टाटा स्टील जैसे शेयरों के उम्मीद से बेहतर नतीजों ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया.
बाजार को लेकर क्या बोले एक्सपर्ट?
बाजार में फिलहाल में गिरावट पर खरीदारी वाली प्लानिंग काम करती हुई दिखाई दे रही है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि निफ्टी के लिए अब 26 हजार का स्तर अगला बड़ा टारगेट होगा, जबकि 25,600 एक मजबूत सपोर्ट का काम करेगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं