विज्ञापन

पुणे में Skoda Volkswagen के 'ताइगुन' कार का निर्माण शुरू, दुनियाभर में होगी एक्‍सपोर्ट 

Skoda Volkswagen भारत में ऑडी, पोर्श, लैम्बोर्गिनी और बेंटले जैसे लग्जरी ब्रांड्स का भी संचालन करता है. पिछले 25 वर्षों से भारत में सक्रिय इस कंपनी के पास चाकन और छत्रपति संभाजीनगर में दो बड़े प्लांट हैं.

पुणे में Skoda Volkswagen के 'ताइगुन' कार का निर्माण शुरू, दुनियाभर में होगी एक्‍सपोर्ट 
Skoda Volkswagen Taigun Car: पुणे में बनेगी कार, दुनियाभर में होगी एक्‍सपोर्ट

देश में ऑटोमोबाइल सेक्टर को मजबूती देते हुए स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया (SAVWIPL) ने अपनी लोकप्रिय एसयूवी 'ताइगुन' (Taigun) के अपडेटेड वर्जन का उत्पादन शुरू कर दिया है. मंगलवार को पुणे के चाकन प्लांट में पहली नई ताइगुन को रोल-आउट किया गया. यह कदम कंपनी की 'मेक इन इंडिया, फॉर इंडिया एंड द वर्ल्ड' रणनीति का हिस्सा है, जो भारत को एक ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में स्थापित करता है. कंपनी के मुताबिक, नई ताइगुन को पहले से ज्यादा प्रीमियम और आधुनिक बनाया गया है. इसमें नए डिजाइन एलिमेंट्स के साथ-साथ बेहतर फीचर्स जोड़े गए हैं. खास बात यह है कि इसे भारतीय सड़कों और ड्राइविंग की स्थितियों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जबकि इसके सुरक्षा मानक और ड्राइविंग डायनामिक्स यूरोपीय स्तर के रखे गए हैं.

भारतीय मैन्युफैक्चरिंग अब ग्लोबल लेवल पर

उत्पादन शुरू होने के मौके पर कंपनी के एमडी और सीईओ पीयूष अरोरा ने कहा, 'नई ताइगुन का उत्पादन शुरू होना यह दिखाता है कि भारत में हमारा मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम अब पूरी तरह परिपक्व हो चुका है. हमारी भारतीय इकाइयां अब वैश्विक स्तर की कारें बनाने के लिए तैयार हैं, जो न केवल भारत बल्कि विदेशी बाजारों की जरूरतों को भी पूरा करेंगी.' 

ताइगुन का अब तक का सफर 

  • लॉन्च: यह मॉडल पहली बार 2021 में बाजार में आया था.
  • कुल उत्पादन: अब तक भारत में 1.43 लाख से अधिक ताइगुन बनाई जा चुकी हैं.
  • निर्यात (Export): भारत में बनने वाली लगभग 30% ताइगुन दुनिया के अन्य देशों में भेजी जा रही हैं.
  • सफलता: अपनी मजबूती, सुरक्षा और परफॉर्मेंस के कारण इस कार ने बाजार में अपनी अलग पहचान बनाई है.

स्कोडा-फॉक्सवैगन का भारत में बड़ा साम्राज्य

ये ग्रुप भारत में ऑडी, पोर्श, लैम्बोर्गिनी और बेंटले जैसे लग्जरी ब्रांड्स का भी संचालन करता है. पिछले 25 वर्षों से भारत में सक्रिय इस कंपनी के पास चाकन और छत्रपति संभाजीनगर में दो बड़े प्लांट हैं.

  • सालाना क्षमता: 3.15 लाख वाहन बनाने की क्षमता.
  • नेटवर्क: पूरे देश में करीब 700 कस्टमर टच पॉइंट्स.
  • रोजगार: कंपनी में लगभग 5,000 कर्मचारी कार्यरत हैं.

फॉक्सवैगन इंडिया के ब्रांड निदेशक नितिन कोहली ने बताया कि ताइगुन हमेशा से उनकी एसयूवी रणनीति का मुख्य हिस्सा रही है और नया मॉडल ग्राहकों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को और मजबूत करेगा.

ये भी पढ़ें: परमाणु जादू की कहानी: बिजली भी बनेगी, ईंधन भी बढ़ेगा! जानिए अभी कितना उत्‍पादन और कैसे पूरा होगा 100GW का लक्ष्‍य?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com