क्या आप जानते हैं कि दुनिया में एक ऐसा देश है जो टेक्नोलॉजी के मामले में बाकी देशों से 50 साल आगे है? जी हां, हम बात कर रहे हैं जापान की. एक ऐसा देश जिसने प्राकृतिक आपदाओं और मुश्किलों का सामना करते हुए भी तेजी से विकास किया है. अगर एडवांस टेक्नोलॉजी की बात हो तो जापान लिस्ट में सबसे ऊपर नज़र आता है. लोगों का तो यहां तक कहना है कि टेक्नोलॉजी के मामले में जापान बाकी देशों से 50 साल आगे है.
आइए जानते हैं कि जापान इतना आगे कैसे निकल गया? यहां अब हम आपको उन फैक्टर्स को बारे में बताएंगे जो जापान को टेक्नोलॉजी में सबसे आगे रखते हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
1) एजुकेशन पर फोकस: जापान की सफलता में एजुकेशनल सिस्टम का अहम रोल है.किसी भी देश को आगे बढ़ाने में शिक्षा का खास योगदान होता है, जिसे जापान के लोग अच्छी तरह समझते हैं. जापान में पढ़ाई को काफी महत्व दिया जाता है और उनके पास एक शानदार एजुकेशनल सिस्टम है जो स्किल्ड और एजुकेटेड वर्कफोर्स तैयार करता है. जापान एजुकेशन पर अपने GDP का लगभग 3.59% खर्च करता है. लर्निंग और इनोवेशन पर उनका ये फोकस ही टेक्नोलॉजी एडवांसमेंट में मदद करता है.
2) युवाओं का जादू: जापान की टेक्नोलॉजी को इतना एडवांस बनाने के पीछे वहां के युवा भी हैं. आंकड़े बताते हैं कि OECD देशों में जापानी स्टूडेंट्स का परफॉर्मेंस सांइस में पहले और मैथ में दूसरे नंबर पर हैं.
3)रिसर्च एंड डेवलपमेंट: जापानी कंपनियां एडवांस टेक्नोलॉजी और प्रोडक्ट क्रिएट करने के लिए रिसर्च एंड डेवलपमेंट (R&D) में भारी निवेश करती हैं. वे इनोवेशन को प्राथमिकता देते हैं और अपनी लॉन्ग टर्म प्लानिंग के लिए जाने जाते हैं.
4) इंडस्ट्री और गवर्नमेंट के बीच कोलेबोरेशन: जापान की सरकार ने टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट को बढ़ावा देने के लिए इंडस्ट्री के साथ कोलेबोरेशन किया है. अंतर्राष्ट्रीय व्यापार और उद्योग मंत्रालय की पहल ने इनोवेशन को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाई है.
5) पब्लिक ट्रांसपोर्ट: जापानी लोग अपनी पंक्चुएलिटी के लिए जाने जाते हैं और यही बात उनके पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम में भी साफ नजर आती है. जापान में ट्रेनें समय पर चलती है और एक मिनट की भी देरी नहीं होती. अगर कभी किसी वजह से ट्रेनें 3-5 मिनट लेट हो जाएं तो कंडक्टर को पब्लिक अपोलॉजी इश्यू करनी पड़ती है और अगर कभी 1 घंटा लेट हो जाए तो ये उनके लिए न्यूज पर दिखाए जाने वाली खबर बन जाती है. जहां कई देश आज भी बुलेट ट्रेन शुरू करने का बस सपना देख रहे हैं वहीं जापान पूरे देश में बुलेट ट्रेन का नेटवर्क बिछा चुका है.
6) ऑटोमेशन: रोबोट से तो जापानी लोगों को खास लगाव है. जापान के कैफे, रेस्टोरेंट या मेट्रो स्टेशन पर रोबोट आपको काम करते हुए आसानी से दिख जाएंगे. वो आपको खाना परोसते हैं, आपके लिए किराने का सामान लेकर आते हैं. जापान में रोबोट का इस्तेमाल कई दूसरे कामों के लिए भी किया जाता है. जैसे नेचुरल डिजास्टर रोबोट भूकंप और तूफान जैसी प्राकृतिक आपदाओं में लोगों को बचाने का काम करते हैं. जापान के एयरपोर्ट पर उतरते ही रोबोट आपका स्वागत करते हुआ नजर आएंगे.
7) कन्वीनियंस स्टोर: यहां की वेंडिंग मशीन से आप सिर्फ खाने या पीने की चीजें ही नहीं, कॉस्मेटिक, बैटरीज या पर्सनल आइटम भी खरीद सकते हैं. यहां के कन्वीनियंस स्टोर पर सामान खरीदने के अलावा दूसरी फैसिलिटी भी उपलब्ध रहती हैं... जैसे कि बिल पेमेंट किऑस्क, एटीएम, वाईफाई... डिलीवरी फैसिलिटी और भी बहुत कुछ.
8) सफाई के मामले में नंबर 1: वहां हर कुछ बहुत साफ नजर आता. वहां के पब्लिक टॉयलेट किसी 5 स्टार के टॉयलेट से भी एडवांस नजर आते हैं. जापानी स्कूलों में सफाई करिकुलम का हिस्सा होती है. बच्चों को स्कूल में सफाई करना सिखाया जाता है. वहां के लोग कम्युनिटी क्लीनअप में भी अक्सर भाग लेते हैं.
9) सबसे सुरक्षित देशों में गिनती: जापान में क्राइम रेट साल दर साल लगातार गिर रहा है. साल 2002 में यहां2.8 मिलियन क्राइम के मामले दर्ज किए गए थे. वहीं साल 2017 में ये आंकड़ा घटकर 1 मिलियन से भी कम रह गया.
10) जापानी खाना : जापान में ओबेसिटी यानी मोटापे के मामले कम क्यों हैं और वहां के लोग ज्यादा लंबी उम्र क्यों जीते हैं इसके पीछे वजह है उनका हेल्दी खाना. जापानी खाना फ्रेश और अनप्रोसेस्ड होता है. जिसमें बहुत कम प्रिज़रवेटिव होते हैं. इसके साथ ही जापानी खाने में एंटी एजिंग एलिमेंट होते हैं और इसे दुनिया का हेल्दी कुजिन माना जाता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं