WWE Style Match On Bullet Train: कुश्ती या रेसलिंग सुनते ही दिमाग में किसी रिंग की छवि उभर आती है. एक ऐसा अखाड़ा जहां पहलवान एक-दूसरे पर अपने दांव आजमाते हों, लेकिन क्या हो जब यही रेसलिंग किसी रिंग के बजाय चलती हुई बुलेट ट्रेन में होने लगे, तो हैरानी होना लाजिमी है. दरअसल, हाल ही में एक चलती बुलेट ट्रेन में रेसलिंग टूर्नामेंट देख पब्लिक भी हक्की-बक्की रह गई. यह अनोखा रेसलिंग मैच सुदूर जापान में एक खचाखच भरी बुलेट ट्रेन (bullet train in Japan) में हुआ, जहां आधे घंटे तक पहलवान (professional wrestlers) एक-दूसरे से मुकाबल करते हुए दर्शकों (passengers) का ध्यान खींचते रहे.
यहां देखें पोस्ट
— Rasslin' (@RasslinClips) September 18, 2023
बताया जा रहा है कि, इस अनोखे रेसलिंग मैच का वेन्यू एक चलती हुई बुलेट ट्रेन को बनाया गया है. बता दें कि, जापान में डीडीटी प्रो-रेसलिंग (Tokyo-based DDT Pro-Wrestling) ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया है. खास बात है ये है कि मात्र आधे घंटे में ही टूर्नामेंट की सभी 75 सीटें बिक गई, जिसका आयोजन टोक्यो और नागोया के बीच 180 मील प्रति घंटे की रफ़्तार से चलने वाली नोज़ोमी शिंकानसेन बुलेट ट्रेन पर हुआ. इस बीच यात्रियों ने मैच का भरपूर आनंद लिया, यही नहीं उनमें से कई लोग हाथ में फोन पर इसे रिकॉर्ड करते दिखे.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, डब्ल्यूडब्ल्यूई स्टाइल मैच का आयोजन टोक्यो स्थित डीडीटी प्रो-रेसलिंग द्वारा 75 यात्रियों से भरे कैरिजवे में किया गया था. आउटलेट ने आगे कहा कि, मिनोरू सुजुकी (Minoru Suzuki) और संशिरो ताकागी (Sanshiro Takagi) के बीच लड़ाई के टिकट 30 मिनट के भीतर ही बिक गए. उन्होंने सोमवार को टोक्यो से नागोया (Tokyo to Nagoya) तक शिंकानसेन बुलेट ट्रेन (Shinkansen bullet train) में लड़ाई की और लड़ाई का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.
द टेलीग्राफ के मुताबिक, मैच आधे घंटे तक चला. रेसलिंग जापान के सबसे लोकप्रिय खेलों में से एक है, जिसमें हल्क होगन से लेकर कर्ट एंगल तक कई बड़े नाम शामिल हैं. हाल के वर्षों में देश के पारंपरिक खेल सूमो कुश्ती में भी पर्यटकों की दिलचस्पी बढ़ी है. सूमो की द्वीपीय दुनिया को देखने के लिए बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक जापान आ रहे हैं. पिछले महीने टोक्यो के एक रेस्तरां में दोपहर के भोजन के समय 'प्रदर्शन' का आयोजन किया गया था, जहां दो प्रभावशाली सूमो अभ्यासकर्ता उत्साही पर्यटकों का भरपूर मनोरंजन कर रहे थे. बाद में दर्शकों ने एथलीटों के साथ सेल्फी भी ली और सेवानिवृत्त पेशेवरों के खिलाफ मुकाबले में प्राचीन कला में अपना हाथ आजमाने के लिए गद्देदार सूमो पोशाक और विग पहने.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं