विज्ञापन

यूपी में 1 लाख की छूट तो कई राज्यों में टैक्स फ्री, ईवी लेने पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, सारी जानकारी यहां

EV Subsidy in India: इजरायल-ईरान जंग की वजह से पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के बीच 10 से 12 लाख रुपये की रेंज में टाटा और एमजी की इलेक्ट्रिक कारें बेस्ट ऑप्शन हैं. यूपी, बिहार और राजस्थान जैसे राज्यों में सब्सिडी और एक्सचेंज बोनस के साथ इन्हें खरीदना अब और भी आसान हो गया है.

यूपी में 1 लाख की छूट तो कई राज्यों में टैक्स फ्री, ईवी लेने पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, सारी जानकारी यहां

EV Subsidy in India: इजरायल और ईरान के बीच जंग ने ग्लोबल मार्केट में क्रूड ऑयल के अंदर आग लगा दी है. करीब 100 डॉलर के पास कीमतें पहुंच रही हैं. एक्सपर्ट का मानना है कि अगर ये जंग लंबी चली तो भारत में ट्रोल, डीजल और सीएनजी के दामों पर इसका असर देखने को मिल सकता है. ऐसे में एक बार फिर से इलेक्ट्रिक वाहनों की सर्च ग्राहकों के बीच बढ़ गई है. अगर आप भी सोच रहे हैं कि आने वाले समय में पेट्रोल-डीजल की कीमतें कहां जाएंगी, तो ज्यादा परेशान ना हों. इस खबर में जानिए 10 से 12 लाख रुपये के बजट में कौन-कौन इलेक्ट्रिक कारें आ रही हैं. साथ में राज्य सरकार की तरफ से सब्सिडी का फायदा कितना मिल रहा है.

बजट के अंदर टॉप इलेक्ट्रिक कारें

  • टाटा टियागो ईवी 

टाटा टियागो ईवी की शुरुआती कीमत 7.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है. यह शहर में ड्राइविंग के लिए सबसे पसंदीदा है और एक बार चार्ज करने पर 315 किमी तक की रेंज देती है.

  • एमजी कॉमेट ईवी 

अगर आप छोटी और स्मार्ट कार चाहते हैं, तो एमजी कॉमेट ईवी 6.99 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर मिल रही है. साइज की वजह से भीड़भाड़ वाले इलाकों के लिए यह बेस्ट है.

EV Subsidy in India

EV Subsidy in India

  • टाटा पंच ईवी

फरवरी 2026 में लॉन्च हुई पंच ईवी 9.69 लाख रुपये से शुरू होती है. यह उन लोगों के लिए बढ़िया है जो कम बजट में एसयूवी का मजा लेना चाहते हैं. इसकी रेंज 400 किमी तक है.

  • टाटा टिगोर ईवी

सेडान के शौकीनों के लिए टाटा टिगोर ईवी कार लगभग 12.49 लाख रुपये में मिल रही है. 26kWh बैटरी पैक के साथ 315 किमी की रेंज इसमें मिल रही है.

राज्यों में मिलने वाली सब्सिडी

देश में ईवी को बढ़ावा देने के लिए कई राज्य सरकारें सब्सिडी दे रही हैं. जिसमें यूपी, बिहार, एमपी और राजस्थान शामिल हैं. इससे ग्राहकों पर नई इलेक्ट्रिक कार लेने पर ज्यादा बोझ नहीं पड़ता है. 

EV Subsidy in India

EV Subsidy in India

  • उत्तर प्रदेश 

यूपी सरकार इलेक्ट्रिक कारों पर साल 2027 तक 1 लाख रुपये तक की सब्सिडी और 100% रोड टैक्स व रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दे रही है.

  • बिहार

बिहार ईवी नीति में पहले 10 हजार चार पहिया वाहनों की खरीद पर प्रति वाहन 1.25 लाख रुपये तक की सब्सिडी दी गई और अभी रोड टैक्स 31 दिसंबर 2026 तक 100 फीसदी छूट मिल रही है.

  • मध्य प्रदेश

एमपी की नई ईवी पॉलिसी 2025 में रजिस्ट्रेशन फीस में पूरी छूट मिल रही है. इसके अलावा सरकार राज्य के बड़े शहरों जैसे भोपाल और इंदौर ईवी के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर पर काम कर रही है.

  • राजस्थान 

राजस्थान सरकार ने ईवी वाहनों को बढ़ावा देने के लिए 200 करोड़ रुपये का प्रोत्साहन कोष बनाया है. यहां इलेक्ट्रिक कारों पर 10 हजार से 20 हजार प्रति kWh (अधिकतम 1.5 लाख तक) की सब्सिडी और रोड टैक्स में पूरी छूट मिल रही है.

एक्सचेंज ऑफर्स का भी उठाएं फायदा

मार्च 2026 में टाटा मोटर्स और एमजी जैसे ब्रांड्स पुराने पेट्रोल-डीजल वाहनों को एक्सचेंज करने पर 30 हजार से 50 हजार रुपये तक का एक्सट्रा एक्सचेंज बोनस दे रहे हैं. टाटा अपनी कारों पर ग्रीन बोनस का फायदा दे रही है, जिसमें 50 हजार रुपये तक की सेविंग भी की जा सकती है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com