विज्ञापन

IPO Update: इन दो कंपनियों का खुला आईपीओ, निवेशकों के पास पैसा बनाने का मौका!

IPO Update: मार्केट एक्सपर्ट की बात करें तो उनका कहना है कि  एक तरफ फ्रैक्टलआपको हाई-टेक AI सेक्टर का एक्सपोजर देता है, वहीं Aye Finance भारत के एमएसएमई से जुड़ी ग्रोथ का हिस्सा बनने का मौका देता है.

IPO Update: इन दो कंपनियों का खुला आईपीओ, निवेशकों के पास पैसा बनाने का मौका!

IPO Update: शेयर बाजार के निवेशकों के लिए बड़ा मौका है. इस हफ्ते कई नए आईपीओ से पैसा बनाने का अवसर मिल रहा है. ऐसे में अगर आप भी प्राइमरी मार्केट में पैसा लगाकर कमाई करना चाहते हैं, तो अपनी जेब तैयार कर लीजिए. 9 फरवरी 2026 यानी आज से दो बड़े Aye Finance और Fractal Analytics बीडिंग के लिए खुल चुके हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

1. फ्रैक्टल एनालिटिक्स की एआई बाजार में धाक

डेटा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सेक्टर की दिग्गज कंपनी फ्रैक्टल एनालिटिक्स अपना करीब ₹2,834 करोड़ का मेगा IPO लेकर आ रही है. इसका प्राइस बैंड 857 से 900 रुपये प्रति शेयर रखा गया है. निवेश की रकम के तौर पर आपको एक लॉट यानी 16 शेयर के लिए कम से कम 14,400 रुपये लगाने होंगे.

Latest and Breaking News on NDTV

2. एमएसएमई सेक्टर की जान Aye Finance

MSME सेक्टर को कर्ज देने वाली Aye Finance भी 1,010 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है. यह कंपनी छोटे और मध्यम उद्योगों को वित्तीय मदद देने में माहिर है. इसका प्राइस बैंड 122 से 129 रुपये प्रति शेयर सेट किया है. रिटेल निवेशकों के लिए एक लॉट में 116 शेयर खरीदने होंगे, जिसकी कीमत 14,964 रुपये तय की गई है. कंपनी इस फंड का इस्तेमाल अपने कैपिटल बेस को बढ़ाने और बिजनेस बढ़ाने के लिए करेगी. 

अगर मार्केट एक्सपर्ट की बात करें तो उनका कहना है कि  एक तरफ फ्रैक्टलआपको हाई-टेक AI सेक्टर का एक्सपोजर देता है, वहीं Aye Finance भारत के एमएसएमई से जुड़ी ग्रोथ का हिस्सा बनने का मौका देता है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com