विज्ञापन

शेयर बाजार बमबम! सेंसेक्‍स 480 अंकों की बढ़त के साथ बंद, अदाणी पोर्ट समेत ये शेयर उछले 

सेंसेक्स पैक में, अदाणी पोर्ट्, कोटक बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, पावरग्रिड, एक्सिस बैंक और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली और ये टॉप गेनर्स की लिस्ट में शामिल रहे.

शेयर बाजार बमबम! सेंसेक्‍स 480 अंकों की बढ़त के साथ बंद, अदाणी पोर्ट समेत ये शेयर उछले 
Share Market

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुआ. इस दौरान घरेलू बाजार के प्रमुख बेंचमार्क बीएसई सेंसेक्स 0.58 प्रतिशत यानी 479.95 अंकों की बढ़त के साथ 83,294.66 पर बंद हुआ, तो वहीं निफ्टी 0.55 प्रतिशत यानी 141.75 अंक बढ़कर 25,713 पर बंद हुआ. सोमवार को घरेलू बाजार में मिला-जुला रुख देखने को मिला. निफ्टी मिडकैप 0.43 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ, जबकि NSE स्मॉलकैप 0.29 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ.

बैंक और हेल्‍थकेयर शेयरों का शानदार प्रदर्शन 

सेक्टरवार बात करें तो, निफ्टी पीएसयू बैंक और निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर शेयरों ने बेहतर प्रदर्शन किया, जिनमें क्रमशः 1.36 प्रतिशत और 1.03 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई. वहीं, निफ्टी आईटी सबसे कमजोर प्रदर्शन करने वाला इंडेक्स रहा, इसके बाद निफ्टी केमिकल्स इंडेक्स का स्थान रहा.

अदाणी पोर्ट समेत ये स्‍टॉक्‍स रहे टॉप गेनर्स 

सेंसेक्स पैक में, अदाणी पोर्ट्, कोटक बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, पावरग्रिड, एक्सिस बैंक और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली और ये टॉप गेनर्स की लिस्ट में शामिल रहे. वहीं, इंफोसिस, टेक महिंद्रा, ट्रेंट, एचसीएल टेक, बजाज फिनसर्व और आईटीसी के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई.

इस तरह, भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में लगातार दूसरे सत्र में बढ़त देखने को मिली. पीएसयू बैंक और हेल्थकेयर शेयरों में तेजी से बाजार को समर्थन मिला. साथ ही, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पारस्परिक टैरिफ नीति को अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट द्वारा अवैध ठहराए जाने के बाद वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों ने भी घरेलू बाजार को मजबूती दी.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com