- वैश्विक बाजार की नेगिटिव खबरों और मिडिल ईस्ट जंग की वजह से आज भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी गई
- सेंसेक्स 1352 अंक गिरकर 77566 पर बंद हुआ जबकि निफ्टी में भी 422 अंक की गिरावट के बाद मामूली सुधार हुआ
- अमेरिका, इजरायल और ईरान के टकराव से विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजार से बड़े पैमाने पर पैसा निकाला
Market Closing: शेयर बाजार के लिए कारोबार का पहला दिन कुछ खास नहीं रहा. ग्लोबल मार्केट से मिली नेगेटिव खबरों और मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बाद बिकवाली का दौर बना रहा. कच्चे तेल की कीमतों में आई तेजी ने मार्केट का सेंटिमेंट ऐसा बिगाड़ा कि आज बाजार में पहले ही घंटे से दवाब में दिखाई दिया. पूरे दिन के कारोबार में निवेशकों के 8 लाख करोड़ रुपए डूब गए.

Market Closing
कैसी रही बाजार की चाल?
आज दिन भर की उठापटक के बाद सेंसेक्स 1,352.74 अंक गिरकर 77,566.16 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 422.40 अंक की गिरावट के साथ 24,028.05 के स्तर पर रहा. एक समय तो निफ्टी 24 हजार के लेवल से नीचे चला गया था लेकिन आखिरी कुछ घंटों में हुई मामूली रिकवरी ने इसे थोड़ा सपोर्ट दिया.
क्यों गिरा बाजार?
- स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में सप्लाई पर रोक के बीच कच्चे तेल की कीमतें 100-115 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गईं. भारत जैसे तेल आयातक देश के लिए ये महंगाई को ट्रिगर कर सकता है. इसी वजह से ज्यादातर सेक्टर में निवेशक बिकवाली करते हुए दिखाई दिए.
- अमेरिका और इजरायल के साथ ईरान के बढ़ते टकराव ने विदेशी निवेशकों को डरा दिया है, जिससे उन्होंने भारतीय बाजार से बड़ी मात्रा में पैसे निकाले हैं.
- आज बाजार में बचने की कोई जगह नहीं थी. बैंकिंग,ऑटो के साथ रियल्टी जैसे बड़े सेक्टरों में निवेशकों ने जमकर मुनाफावसूली की.

Market Closing
टॉप गेनर्स
- विप्रो (1.64%)
- एचसीएल टेक (0.42%)
- सन फार्मा (0.31%)
टॉप लूजर्स
निफ्टी पीएसयू बैंक 4% से ज्यादा टूटे
मारुति सुजुकी (-4.67%)
महिंद्रा एंड महिंद्रा (-4.44%)
एसबीआई (-3.62%)

indian share market closing
तेल कंपनियों की स्थिति
मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग की वजह से कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में लगी आग ने भारतीय एनर्जी शेयरों में बड़ी नुकसान पहुंचाया. ब्रेंट क्रूड में करीब 24% और अमेरिकी क्रूड (WTI) में 25% का जबरदस्त उछाल आया, जिसकी वजह से सरकारी तेल कंपनियां दवाब में दिखाई दीं.
- हिंदुस्तान पेट्रोलियम (-5.01%)
- भारतीय पेट्रोलियम (-6.44%)
- इंडियन ऑयल (-4.43%)
अब आगे की राह
मार्केट एक्सपर्ट का मानना है कि जब तक मिडिल ईस्ट में टेंशन कम नहीं होती, बाजार में उठा पटक का दौर जारी रह सकता है. इंडिया विक्स में 22% का उछाल साफ संकेत दे रहा है कि मार्केट अभी स्टेबल नहीं है. इस गिरावट में घबराकर बेचने के बजाय फंडामेंटल रूप से मजबूत शेयरों में लंबी अवधि के लिए निवेश के मौके तलाशें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं