विज्ञापन

शादी या ग्रुप टूर के लिए बुक करें पूरी ट्रेन या कोच: जानें- रेलवे के नियम, खर्च और बुकिंग का आसान तरीका

क्या आप शादी, तीर्थयात्रा या ग्रुप टूर के लिए पूरी ट्रेन या पर्सनल कोच बुक करना चाहते हैं? जानिए भारतीय रेलवे की FTR सेवा के नियम, ऑनलाइन, ऑफलाइन बुकिंग का आसान तरीका और कुल खर्च की पूरी जानकारी.

शादी या ग्रुप टूर के लिए बुक करें पूरी ट्रेन या कोच: जानें- रेलवे के नियम, खर्च और बुकिंग का आसान तरीका
Wedding & Group Tour के लिए पूरी Train या Coach कैसे बुक करें? जानिए IRCTC FTR के नियम और खर्च
NDTV

भारतीय रेलवे (Indian Railways) आम जनता के सफर को आरामदायक बनाने के साथ-साथ खास मौकों के लिए स्पेशल सुविधाएं भी देता है. अगर आप शादी-ब्याह, धार्मिक यात्रा या किसी बड़े ग्रुप टूर की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आप रेलवे की Full Tariff Rate (FTR) सेवा के तहत पूरा कोच (डिब्बा) या फिर पूरी की पूरी ट्रेन ही बुक कर सकते हैं.

IRCTC और भारतीय रेलवे इसके लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह की सुविधाएं देते हैं. आइए जानते हैं इससे जुड़े जरूरी नियम, खर्च और बुकिंग का स्टेप बाइ स्टेप आसान तरीका.

ये है ट्रेन और कोच बुकिंग के जरूरी नियम

रेलवे से पूरा डिब्बा या ट्रेन किराए पर लिया तो जा सकता है, लेकिन इसके नियम और तरीका पैसेंजर टिकट जितना आसान नहीं है. दरअसल,  रेलवे से पूरा डिब्बा या ट्रेन किराए पर लेने से पहले आपको निचे दिए गए कुछ मुख्य गाइडलाइंस और नियमों को ध्यान में रखना होगा.

  • आप अपनी यात्रा की तारीख से अधिकतम 6 महीने पहले और कम से कम 30 दिन पहले बुकिंग की रिक्वेस्ट डाल सकते हैं.
  • एक सामान्य शेड्यूल ट्रेन में अगर उपलब्ध हो तो आप अपनी जरूरत के मुताबिक  2 से 10 कोच तक बुक कर सकते हैं.
  • अगर आप पूरी स्पेशल ट्रेन बुक करना चाहते हैं, तो उसमें कम से कम 18 कोच होने अनिवार्य हैं और अधिकतम 24 कोच होंगे, जो 2 SLR/जनरेटर कोच सहित बुक किए जा सकते हैं.
  • यात्रा के दौरान आप जिस भी स्टेशन से यात्रियों को बैठाना या कोच जोड़ना चाहते हैं, वहां उस ट्रेन का स्टॉपेज कम से कम 10 मिनट का होना चाहिए.
  • सुरक्षा कारणों से यात्रा शुरू होने से ठीक 48 घंटे पहले आपको सभी यात्रियों की फाइनल लिस्ट रेलवे को सौंपनी होगी.
  • नियमित (Regular) ट्रेनों में लगे कोच को बाहर या अंदर से सजाने की अनुमति नहीं होती है. हालांकि, FTR के तहत पूरी ट्रेन या कोच बुक होने पर आपको नियमों के दायरे में प्राइवेसी और विशेष सुविधाएं मिलती हैं.


जानें- कितना आता है खर्च

पूरी ट्रेन या कोच बुक करने का खर्च सामान्य टिकटों से थोड़ा अलग होता है. सीटों के पैसों के साथ ही सिक्योरिटी मनी और सर्विस चार्ज देने होते हैं. हालांकि,  सुरक्षा जमा राशि रिफंडेबल होता है, जो यात्रा पूरी होने के 15-20 दिनों के भीतर वापस कर दिया जाता है. एक सिंगल कोच के लिए ₹50,000 प्रति कोच अदा करना होता है, जो 7 दिनों की यात्रा के लिए है. अगर सफर 7 दिनों से ज़्यादा की है, तो ₹10,000 प्रति दिन का अतिरिक्त चार्ज देना होगा. इस हिसाब से 18 कोच के पूरी ट्रेन के लिए कम से कम ₹9,00,000 चुकाने पड़ेंगे. लेकिन, सफर सफलतापूर्वक पूरी होने के 15-20 दिनों के बाद यह सिक्योरिटी राशि आपको वापस (Refund) मिल जाती है. ध्यान रहे कि अगर आप बुकिंग के बाद इसे कैंसिल करते हैं, तो कुल रकम में से कम से कम 10% की कटौती की जाएगी.

यात्रा का किराया (Travel Fare)

FTR बुकिंग के तहत सिक्योरिटी मनी के अलावा, यात्रा का किराया सामान्य टिकट बुकिंग की तुलना में करीब 30% से 40% तक महंगा होता है. हालांकि, फाइनल किराया आपके सफर की कुल दूरी, कोच के प्रकार (Sleeper, 3AC, 2AC) और रेलवे के सर्विस चार्ज पर निर्भर करता है.

ये है बुकिंग का आसान तरीका

रेलवे आपको अपनी सुविधा के अनुसार ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों ही तरीके से FTR बुकिंग की सुविधा की सुविधा देता है. यानी आप घर भेठे-बैठे भी पूरा कोच या पूरी ट्रेन बुक कर सकते हैं. या आप चाहें रेलवे स्टेशन पर जाकर भी बुक कर सकते हैं.

 ऑनलाइन ऐसे करें कोच या पूरी ट्रेन बुक

  •  सबसे पहले IRCTC की आधिकारिक FTR वेबसाइट (ftr.irctc.co.in) पर जाएं.
  • अपने ईमेल और मोबाइल नंबर की मदद से एक नया यूजर अकाउंट बनाएं. ध्यान दें कि यह अकाउंट आपकी सामान्य IRCTC आईडी से अलग होता 
  • लॉगिन करने के बाद होमपेज पर 'Coach Booking' या 'Train Booking' का विकल्प चुनें.
  •  फॉर्म में अपनी यात्रा की पूरी जानकारी भरें, जैसे यात्रा की तारीख, कहां से कहां जाना है (Origin & Destination), यात्रा का उद्देश्य (शादी/टूर), और कोच का प्रकार (Sleeper, AC आदि).
  • फॉर्म सबमिट करते ही आपको एक Reference Number मिलेगा. इसके तुरंत बाद आपको ऑनलाइन ही सिक्योरिटी डिपॉजिट (जैसे ₹50,000) का भुगतान करना होगा.
  •  इसके बाद रेलवे रूट और कोच की उपलब्धता की जांच करेगा. सब कुछ सही होने पर आपको कन्फर्मेशन और FTR Number दे दिया जाएगा, जिसके बाद आपको बाकी बचे हुए किराए का भुगतान करना होगा.

 ऑफलाइन कोच या ट्रेन बुक करने का ये है तरीका

1. आप अपनी यात्रा शुरू होने वाले मुख्य रेलवे स्टेशन के मुख्य आरक्षण अधिकारी (Chief Booking Supervisor / Station Master) के पास जाकर एक लिखित आवेदन दे सकते हैं.
2. वहां के अधिकारी आपके रूट और कोच की डिटेल्स को सिस्टम में फीड करेंगे, जिसके बाद आपको एक रसीद दी जाएगी.
3. इस रसीद को लेकर आप UTS काउंटर पर जा सकते हैं और कैश या डिजिटल मोड से सिक्योरिटी मनी जमा करके अपना FTR नंबर प्राप्त कर सकते हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indian Railway, Train Booking, Train Booking Guide, Train Booking Tips, Train Bookings
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com