भारत और UK के बीच हुआ फ्री-ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) आज यानी 15 जुलाई से लागू हो गया है. इस समझौते का असर कई सेक्टर पर पड़ेगा. इसका सबसे बड़ा फायदा इंपोर्टेड स्कॉच, व्हिस्की और दूसरी प्रीमियम ड्रिक्स खरीदने वाले ग्राहकों को मिल सकता है. आने वाले समय में इनकी कीमतें धीरे-धीरे कम हो सकती हैं और बाजार में ज्यादा विदेशी ब्रांड भी देखने को मिल सकते हैं.
स्कॉच-व्हिस्की पर इंपोर्ट ड्यूटी होगी कम
अभी भारत में विदेशी ब्रांड की स्कॉच-व्हिस्की पर 150 फीसदी तक इंपोर्ट ड्यूटी लगती है. FTA लागू होने के बाद इस ड्यूटी को धीरे-धीरे कम किया जाएगा. पहले इसे 75 फीसदी तक लाया जाएगा और अगले 10 साल में यह 40 फीसदी तक पहुंच जाएगी.ड्यूटी में इस 110% (150% से 40%) की भारी कमी का सीधा असर खुदरा कीमतों पर भी दिखेगा.
ड्यूटी में भारी कटौती के बाद, यदि कंपनियां इस टैक्स लाभ को पूरी तरह से ग्राहकों को देती हैं, तो 5,000 रुपये वाली स्कॉच व्हिस्की की कीमत आने वाले समय में घटकर लगभग 2,800 से 3,000 रुपये के बीच आ सकती है
सिर्फ स्कॉच ही नहीं, इन ड्रिंक्स पर भी मिलेगा फायदा
इस समझौते का फायदा सिर्फ स्कॉच-व्हिस्की तक नहीं रहेगा. Gin के अलावा साइडर (Cider), मीड (Mead), साके (Sake), ब्रांडी (Brandy), बोर्बोन (Bourbon), रम (Rum), वोदका (Vodka), लिकर (Liqueur) और टकीला (Tequila) जैसी प्रीमियम ड्रिंक्स पर भी इंपोर्ट ड्यूटी कम होगी. इससे इनकी कीमतों में भी धीरे-धीरे राहत मिल सकती है.
क्या आज से ही सस्ती हो जाएगी व्हिस्की?
ऐसा जरूरी नहीं है. इंपोर्ट ड्यूटी घटते ही दुकानों पर कीमतें उसी हिसाब से कम नहीं हो जाएंगी.किसी भी बोतल की कीमत सिर्फ इंपोर्ट ड्यूटी से तय नहीं होती. इसमें राज्य की एक्साइज, वैल्यू एडेड टैक्स (VAT), ट्रांसपोर्ट, पैकेजिंग, डिस्ट्रीब्यूटर और रिटेल मार्जिन जैसे कई दूसरे खर्च भी शामिल होते हैं. इसलिए कीमतों में कमी धीरे धीरे देखने को मिलेगी और अलग अलग राज्यों में इसका असर भी अलग हो सकता है.
ग्राहकों को मिलेंगे नए ऑप्शन
कीमतों में राहत के साथ ग्राहकों को ज्यादा ऑप्शन भी मिल सकते हैं. इंपोर्ट आसान होने से UK की कई नई स्टॉक ब्रांड भारत में आ सकती हैं. इसके अलावा कुछ विदेशी कंपनियां भारत में लोकर बोटलिंग भी शुरू कर सकती हैं. इससे प्रीमियम ड्रिंक्स पहले के मुकाबले ज्यादा आसानी से उपलब्ध हो सकती हैं.
इन प्रोडक्ट्स की कीमतों पर भी पड़ सकता है असर
भारत-यूके ट्रेड डील (FTA) का फायदा सिर्फ एल्कोहल सेक्टर तक सीमित नहीं रहेगा. बल्कि इसके दायरे में कई अन्य सेक्टर भी शामिल हैं .ब्रिटेन से आयात होने वाले सैल्मन मछली, लैंब, चॉकलेट, सॉफ्ट ड्रिंक्स, कॉस्मेटिक्स, परफ्यूम, शेविंग क्रीम , नेल पॉलिश, मशीनरी, इलेक्ट्रॉनिक्स और ऑटो पार्ट्स जैसे कई प्रोडक्ट्स की कीमतों पर भी आने वाले समय में गिरावट देखने को मिल सकती है. वहीं भारत के करीब 99 फीसदी एक्सपोर्ट प्रोडक्ट को यूके में ड्यूटी-फ्री (Duty-Free) एंट्री मिलेगी, जिससे भारतीय कारोबार और एक्सपोर्ट को भी बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है.
ये भी पढ़ें- India-UK FTA आज से लागू: स्कॉच-वाइन से लेकर चॉकलेट-बिस्किट और कार तक, जानें क्या-क्या होगा सस्ता?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं